By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/06 at 6:17 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

जन की बात’ से प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री के समाधान का रास्ता निकलेगा : अभिनव थापर

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

देहरादून : कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर विंग-3, एमडीडीए पार्क के सामने स्थित बारात घर में ‘जन की बात, अभिनव थापर के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ‘जन की बात’ का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में ठोस रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और सुझावों से ही समाधान का रास्ता निकलेगा।

अभिनव थापर ने कहा कि प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या एक महत्वपूर्ण जनमुद्दा है। कांग्रेस सरकार के समय 17 रजिस्ट्रियां करवाकर इस दिशा में कार्य शुरू किया गया था, किंतु पिछले एक दशक से भाजपा सरकार द्वारा इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि ‘जन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या को विस्तार से समझते हुए इसके समाधान का रास्ता निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं, शिक्षा, नालों की सफाई, पेयजल, जलभराव सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाएगा।

अभिनव थापर ने कहा कि जनता से मिले सुझावों और स्थानीय स्तर पर सामने आई समस्याओं के आधार पर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि इन मुद्दों के समाधान के लिए व्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा, देहरादून में पिछले कई दशकों से भाजपा के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद क्षेत्र की अनेक मूलभूत जनसमस्याएं आज भी बनी हुई हैं। इन समस्याओं को केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रखने के बजाय जनता के साथ सीधा संवाद कर इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ‘जन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनने, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेमनगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में प्रेमनगर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष देसाई, मांगेराम, अनूप शर्मा, ललिता शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, भुवनेश तलवार एवं सुरेंद्र लांबा जी सहित क्षेत्र की मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को सामने रखा।

 

“जनता की बात, जनता के साथ — समाधान की ओर एक कदम।”

You Might Also Like

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 6, 2026 October 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड October 5, 2026
एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…
उत्तराखंड October 4, 2026
सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तराखंड October 3, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?