By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/17 at 3:41 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां

पुलिस परेड, शहीदों को श्रद्धांजलि, यूथ संवाद, ड्रोन शो और फिल्म-फूड फेस्टिवल होंगे प्रमुख आकर्षण

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

देहरादून : 17 अक्टूबर 2026,
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, शहीदों के बलिदान और युवाओं की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 06 नवंबर को पुलिस लाइन, रेसकोर्स में रैतिक पुलिस परेड एवं सम्मान वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 09 नवंबर को शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विकास के 25 वर्षों पर बनेगी लघु फिल्म, युवाओं को मिलेगा मंच
जिलाधिकारी ने राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए यूथ संवाद, राज्य आंदोलनकारियों के साथ संवाद, यूथ स्पोर्ट्स गतिविधियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, एस्ट्रो शो, ड्रोन शो तथा फिल्म एवं फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक आयोजन किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यूथ दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ सहित विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर चलेंगे जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को केंद्र में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, अमर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाए।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियों के साथ निबंध लेखन, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की गुणवत्ता, जनभागीदारी और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए सभी दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma October 17, 2026 October 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
Next Article दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?