By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा: भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल; 2 लापता की तलाश जारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा: भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल; 2 लापता की तलाश जारी…
उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा: भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल; 2 लापता की तलाश जारी…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/05 at 8:26 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

देहरादून : 05 नवंबर 2026 ,को जनपद उत्तरकाशी में प्रातः गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार संख्या UK08 TA 6040 के अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन गंगोत्री की ओर जा रहा था, जिसमें गुजरात निवासी 06 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF टीमें पोस्ट उजेली व भटवाड़ी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस, NDRF एवं अन्य आपातकालीन बचाव दलों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नदी तट से 04 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 01 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार हेतु भेजा गया है। घायल को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेफर किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। दुर्घटना में लापता शेष 02 व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मृतकों का विवरण:

1. पटेल अशोकबेन, उम्र 49 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।
2. रुतिका अशोकभाई पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।
3. घनश्यामभाई सरवालिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुजरात।
4. राहुल अग्रवाल, वाहन चालक, निवासी गोसाईं गली, हरिद्वार।

घायल का विवरण:

1. श्री पटेल वेदांत अशोकभाई, उम्र 17 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।

लापता व्यक्तियों का विवरण:

1. पटेल सुधाबेन अशोकभाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।
2. पटेल किरणबेन विशालभाई, उम्र 34 वर्ष, निवासी सायला, सुरेंद्रनगर, गुजरात।

SDRF की रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर जुटी हुई हैं।

You Might Also Like

राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने पौने दामों पर बेचने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री, बच्चों को दी दीपावली सहित विभिन्न पर्वों की शुभकामनाएं

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, सेवला कला, प्रेमनगर और ऋषिकेश में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…

TAGGED: Accident, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री, बच्चों को दी दीपावली सहित विभिन्न पर्वों की शुभकामनाएं
Next Article राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने पौने दामों पर बेचने का लगाया आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने पौने दामों पर बेचने का लगाया आरोप
उत्तराखंड November 5, 2026
मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री, बच्चों को दी दीपावली सहित विभिन्न पर्वों की शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 5, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, सेवला कला, प्रेमनगर और ऋषिकेश में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
उत्तराखंड November 5, 2026
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
उत्तराखंड November 4, 2026
बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…
उत्तराखंड क्राइम November 4, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?