By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/22 at 12:01 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, महेंद्र चौहान बने अध्यक्ष, राजेन्द्र वर्मा बने महामंत्री

डोईवाला : डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। सभी सदस्यों की सहमति से महेंद्र चौहान को अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा को महामंत्री चुना गया। चुनाव में किसी भी पद पर मतदान की नौबत नहीं आई, सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों का कहना था कि आने वाले समय में प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की जरूरत है।

फिलहाल अध्यक्ष और महामंत्री पद की ही घोषणा की गई है। जल्द ही पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर नामों का चयन आपसी सहमति से किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महामंत्री चंद्रमोहन कोठियाल, रितिक अग्रवाल, अंजना गुप्ता, आरती वर्मा, आसिफ हसन, जावेद हुसैन, पवन सिंघल, विजय शर्मा, चमन कौशल, प्रीतम वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रेस क्लब को और मजबूत किया जाएगा। पत्रकारों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब में सभी को साथ लेकर चलेंगे।

महामंत्री राजेन्द्र वर्मा ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द ही पूर्ण कार्यकारिणी गठित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

You Might Also Like

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala
Aarti Verma November 22, 2026 November 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
उत्तराखंड November 21, 2026
दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?