रिपोर्टर : आरती वर्मा,
देहरादून : आज 23/05/25 को चौकी बाज़ार, विकास नगर की पुलिस टीम द्वारा नगर पालिका परिषद विकास नगर की टीम के सहयोग से विकास नगर बाज़ार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़ी रेहड़ी-ठेलियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर अनियमित रूप से खड़ी रेहड़ियों, ठेलियों तथा अन्य अस्थाई ढांचों को हटाया गया। साथ ही कई स्थानों पर गलत ढंग से खड़े किए गए वाहनों का भी चालान किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में यातायात बाधित करने वाले व्यापारियों एवं वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई तथा नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना, राहगीरों की सुविधा सुनिश्चित करना एवं अतिक्रमण पर नियंत्रण स्थापित करना था। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।
81 पुलिस एक्ट चालन 05
83 पुलिस एक्ट चालन 5
MV act … 10 chalan no parking