By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चमनलाल पीजी कॉलेज की सात छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में, दो बनी टॉपर, कॉलेज करेगा टॉपर्स का सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > चमनलाल पीजी कॉलेज की सात छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में, दो बनी टॉपर, कॉलेज करेगा टॉपर्स का सम्मान
उत्तराखंड

चमनलाल पीजी कॉलेज की सात छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में, दो बनी टॉपर, कॉलेज करेगा टॉपर्स का सम्मान

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/11 at 5:31 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

चमनलाल पीजी कॉलेज की सात छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में, दो बनी टॉपर, कॉलेज करेगा टॉपर्स का सम्मान

लंढौरा (हरिद्वार) : चमनलाल पीजी कॉलेज की सात छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान हासिल किया है। इनमें से दो छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप की है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने विगत सत्रों की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की विभिन्न उपाधियां में टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम जारी किए गए हैं। इस बार चमनलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में सात स्थान प्राप्त किए हैं।

एमए होम साइंस में अंजलि प्रदीप चौधरी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की है। इस विषय में दूसरे स्थान पर भी चमनलाल महाविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा रही हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय में निशा कंचन ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमलिब उपाधि में नेहा ने 72 फीसद अंकों के साथ दूसरा और वैशाली पुंडीर ने 70 फीसद अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बीएससी होम साइंस में भी महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी योग्यता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस उपाधि में पहला और तीसरा स्थान चमनलाल महाविद्यालय की छात्राओं को प्राप्त हुआ। शिवानी सेठपाल ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की, जबकि सना परवीन ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार जनपद के समस्त महाविद्यालयों में चमनलाल महाविद्यालय की सर्वाधिक छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की मेरिट में स्थान प्राप्त किए हैं। पूर्व में भी महाविद्यालय की एक छात्रा यूनिवर्सिटी टॉप कर चुकी है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कहा कि सभी टॉपर्स को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं की उपलब्धि से छात्रों को प्रेरणा लेने को कहा है।

You Might Also Like

ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत…

टिहरी में गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग में बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 6 घायल

हरिद्वार से चमोली जा रही बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 26 अस्पताल में भर्ती

पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच, 35 वाहनों के चालान किए गए, कई वाहनों में मिलीं गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar
Aarti Verma January 11, 2024 January 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के बड़े फैसले पढ़िए एक click में
Next Article नगर निगम देहरादून और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला को प्रथम स्थान मिलने पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत…
उत्तराखंड November 17, 2026
टिहरी में गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड November 17, 2026
रुद्रप्रयाग में बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड November 17, 2026
हरिद्वार से चमोली जा रही बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 26 अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड November 17, 2026
पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच, 35 वाहनों के चालान किए गए, कई वाहनों में मिलीं गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां
उत्तराखंड November 16, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?