By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/09 at 7:09 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य विभाग में एक वर्ष की अवधि के भीतर विभिन्न पदों पर निकाली जाएगी 11 हजार से अधिक पदों पर विज्ञप्ति

पौड़ी गढ़वाल : प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री मा0 डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रेक्षागृह पौड़ी में नवनियुक्त 192 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। कार्यक्रम से पूर्व मा0 मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने को कहा।

आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है, जिससे आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा सभी रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति वर्षवार कर जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। वहीं वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 192 नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एक वर्ष के भीतर चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों के अभी तक टीकाकरण, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाये हैं उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करना है, जिसमें पौड़ी जनपद का पहला स्थान है, जहां टीबी मुक्त करने में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को आम जनमानस को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु लोगों को जानकारी देने के साथ ही मौके पर लाभाविंत करने को कहा।

इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, लैंसडाउन विधायक मंहत दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ0 रमेश कुंवर सहित अन्य अधिकारी व नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Podi gharwal
Aarti Verma January 9, 2024 January 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article DM सोनिका ने ली जल जीवन मिशन की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Next Article DM सोनिका ली प्रधानमंत्री जनमन योजना किया बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?