जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू
आज 10 अक्टूबर 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
उक्त हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरे घायल व्यक्ति रणवीर सिंह, उम्र- 56 वर्ष, निवासी- सतपुली, पौड़ी तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात घायल को स्थानीय पुलिस के वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिली।
