By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों को रखा: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों को रखा: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल
उत्तराखंड

10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों को रखा: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/10 at 5:40 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों को रखा: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून : गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में उत्तराखंड से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास व आवास, पुनर्गठन व जनगणना मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने सपने और इंडियन इकोनॉमी के तेज रफ्तार से आगे बढ़ने का जिक्र किया। उन्होंने अपने बीते 10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों को रखा।

कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने का काम किया है और ग्लोबल सप्लाई चेन की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। भारत का कैपेक्स 5 गुना ज्यादा हो गया है। कहा कि आज भारत में तीसरे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गए हैं। कहा कि 10 साल पहले देश में स्टार्टअप्स 100 से बढ़कर 1.15 लाख तक पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम ने दुनियाभर के निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा से जुड़िये, हमारे साथ चलिए। पीएम ने कहा कि भारत के कोने-कोने में निवेशकों के लिए नई संभावनाएं हैं, आप भारत में इन्वेस्टमेंट ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि यंग क्रिएटर और कंज्यूमर्स की नई जेनरेशन को खड़ा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके सपने मोदी का संकल्प है। जितने बड़े आपके सपने होंगे, मेरा संकल्प भी और बढ़ा होगा।

इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2024 का भी लुत्फ लिया। इस दौरान अपर सचिव औद्योगिक विकास उत्तराखंड उमेश नारायण पांडेय, उप निदेशक उद्योग उत्तराखंड उत्तम तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान देशभर के कारोबारियों के अलावा ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चेक रिपब्लिक, मिस्र, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नीदरलैंड, मलेशिया, माल्टा, मोरक्को, नेपाल, नॉर्वे, पोलैंड, वियतनाम, साउथ कोरिया, रवांडा, सिंगापुर, थाईलैंड, उरुग्वे, घाना, तंजानिया और मोजाम्बिक से दिग्गज कारोबारी समिट में शामिल रहे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 10, 2024 January 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विश्व में सबसे तेज़ी से विस्तृत हो रही भाषा है हिन्दी विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में बीस हिन्दी-सेवियों को दिया गया ‘हिन्दी-रत्न’ सम्मान, हुई कवि-गोष्ठी
Next Article देश की विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है ऊधमसिंह नगर-मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?