By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वातावरण में जहर घोलता अवैध रूप से बड़ी कंपनी का चल रहा हॉट मिक्स प्लांट, संबंधित विभाग मौन…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > वातावरण में जहर घोलता अवैध रूप से बड़ी कंपनी का चल रहा हॉट मिक्स प्लांट, संबंधित विभाग मौन…
उत्तराखंडक्राइम

वातावरण में जहर घोलता अवैध रूप से बड़ी कंपनी का चल रहा हॉट मिक्स प्लांट, संबंधित विभाग मौन…

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/10 at 11:03 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

प्रदूषण विभाग,खनन विभाग,भूतत्व विभाग,अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन सब के सब मौन।।

 

विकासनगर : तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिना किसी विभागीय अनुमति और सभी मानकों को ताक पर रखकर हॉट मिक्स प्लांट का संचालन किया जा रहा है जिससे आसपास के वातावरण को दूषित कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने का काम उक्त प्लांट से हो रहा है।

 

आपको बता दें कि NH का निर्माण कर रही MKC कंपनी के द्वारा जाटोवाला माजरी के पास में आसन नदी की ओर एक हॉट मिक्स प्लांट का संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी मानकों को दरकिनार करते हुए वह भी बिना किसी विभागीय अनुमति के वातावरण में जहर घोलने का काम किया जा रहा है ।सूत्रों की अगर मानें तो उक्त हॉट मिक्स प्लांट के पास ना तो प्रदूषण विभाग ना ही NGT से कोई अनुमति,न कोई फायर उपकरण और ना ही खनन विभाग से कोई अनुमति ली गई है यहां तक की उक्त हॉट मिक्स प्लांट की ना तो चारदीवारी है ना हरित पट्टी, ना फायर उपकरण और ना ही उक्त प्लांट पर किसी प्रकार का कोई सीसीटीवी कैमरा है।

 

उक्त हॉट मिक्स प्लांट के आसपास ग्रामीणों की खेती की जमीन है पास ही आसन नदी भी है। उक्त हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाले वेस्टेज को जमीन में ही छोड़ दिया जा रहा है जिससे भूमि में जहरीले तत्व का मिश्रण हो रहा है इससे सीधे-सीधे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और उक्त हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाले धुएं से पूरा वातावरण दूषित हो रहा है जिसके आने वाले समय में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं।

 

उक्त हॉट मिक्स प्लांट पर खनिज सामग्री भी भारी मात्रा में इकट्ठा की गई है। जब इस बाबत संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि बड़ी कंपनी है बड़ा काम है ऊपर से आदेश हैं।

 

अब यहां सवाल यह उठता है कि क्या सारे नियम और मानक सिर्फ आम जनता और छोटी कंपनियों के लिए ही हैं ,बड़ी कंपनी के लिए कोई नियम, कोई विभागीय अनुमति, किसी प्रकार के कोई मानक और यहां तक की सरकार और न्यायालय का भी कोई आदेश लागू नहीं होता है ।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Vikasnagar
Aarti Verma May 10, 2024 May 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले व्यक्ति का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद…
Next Article देहरादून : अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की गई बैठक…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?