By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए SSP स्वयं निकले क्षेत्र में, दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए SSP स्वयं निकले क्षेत्र में, दिए निर्देश
उत्तराखंड

यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए SSP स्वयं निकले क्षेत्र में, दिए निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/16 at 4:46 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

देहरादून : यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी स्वयं निकले क्षेत्र में

 

आशारोड़ी, डाट काली, आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात के दबाव वाले स्थानो का निरीक्षण कर यातायात के सुचारू संचालन के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

आशारोड़ी के पास गर्मी के कारण खराब हुए ट्रक व गाड़ियों को तत्काल क्रेन की व्यवस्था कर वहां से हटाने के दिए निर्देश

 

यातायात के दबाव वाले मार्गो पर समस्त क्षेत्राधिकारियों को नियुक्त करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

नगर क्षेत्र अंतर्गत आयोजित सत्संग कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक संख्या में भीड़ जुटने से दो से ढाई घंटे के लिए भारी वाहनों को आशारोड़ी तथा नयागांव के पास गया था रोका

 

अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित यूपीएससी की परीक्षा में काफी संख्या में बाहरी जनपदों से छात्रों के पहुंचने, लांग वीकेंड के कारण काफी संख्या में पर्यटक वाहनों के देहरादून आने तथा 03 ट्रक और कुछ अन्य वाहनों के गर्मी के कारण मोहंड के पास खराब होने के कारण मोहंड से आगे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बढ़ गया था यातायात का दबाव

 

 

आज 16/06/24 को पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार बाईपास रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन में सत्संग का कार्यक्रम था, जिसमें अलग-अलग स्थानों से लगभग एक लाख से अधिक संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए थे, जिस कारण उक्त मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने के दृष्टिगत आशारोड़ी तथा नया गांव के पास भारी वाहनों को रोका गया था, इसके अतिरिक्त शहर के अलग-अलग स्थानों पर 53 परीक्षा केदो का यूपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें काफी संख्या में परीक्षार्थी अलग-अलग जनपदों से परीक्षा में शामिल होने देहरादून पहुँचे थे, उक्त परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जो शाम 5:00 बजे तक चली, जिससे दो से ढाई घंटे तक लोगों को यातायात का दबाव बढ़ने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

इसके अतिरिक्त सोमवार को ईद के अवकाश से लांग वीकेंड होने से भी पर्यटक काफी संख्या में देहरादून शहर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर पहुँचे, तथा आशारोड़ी से आगे मोहंड के पास भी मुख्य हाइवे पर अलग-अलग स्थानों पर 03 ट्रक व कुछ अन्य वाहन गर्मी के कारण खराब होने से भी मोहंड से आगे भी ट्रैफिक जाम हुआ, जिससे यातायात का दबाव बढ़ गया।

 

जिसका असर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर देखने को मिला, जहां यातायात का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक धीमा रहा।

 

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं यातायात के दबाव वाले स्थानों आशारोड़ी, डाट काली, व आईएसबीटी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों को यातायात के दबाव वाले अलग-अलग मार्गों पर नियुक्त करते हुए यातायात व्यवस्था का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आशारोड़ी क्षेत्र में गर्मी के कारण खराब हुए ट्रक व अन्य वाहनों को वहां से हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

 

यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए क्षेत्राधिकारी डालनवाला को रिस्पना से कारगी चौक के मध्य, क्षेत्रांधिकारी डोईवाला को जोगीवाला से रिस्पना के मध्य, क्षेत्राधिकार नगर को आईएसबीटी क्षेत्र तथा क्षेत्राधिकारी सदर को आईएसबीटी से आशारोड़ी के मध्य यातायात व्यवस्था का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नियुक्त किया गया। उक्त सभी स्थानों पर पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के बाद यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराया गया।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 16, 2024 June 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा…
Next Article ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में डूबे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?