By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा…
उत्तराखंड

मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/16 at 2:54 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 

अग्रवाल ने यमुनोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की: मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों से भेंट की

 

यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

 

यात्रा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश

 

बड़कोट./उत्तरकाशी : जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री मंदिर का दर्शन करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अग्रवाल ने यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए।

शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल तीन दिन के जनपद भ्रमण पर हैं। आज दूसरे दिन अग्रवाल ने सायं को यमुनोत्री धाम जाकर सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद मंदिर में यमुना जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश के विकास तथा लोक कल्याण की कामना की।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार यमुनोत्री धाम तथा इससे जुडे क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस क्षेत्र के लिए रोपवे, हेलीपैड निर्माण, वैकल्पिक मार्ग सहित अनेक विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। यमुनोत्री में घाट निर्माण तथा विभिन्न अवस्थापनाओं अन्य सुविधाओं के विकास और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी अग्रवाल ने तीर्थ पुरोहितों से विचार-विमर्श कर प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण पर स्थानीय लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अग्रवाल का स्वागत किया।

यमुनोत्री धाम पहुंचने से पूर्व अग्रवाल ने यमुनोत्री मार्ग सहित जानकीचट्टी एवं अन्य प्रमुख पड़ावों पर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने होटलों, ढाबों सहित सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाए जाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को कीमतों पर निरंतर निगरानी रख अधिक कीमत वसूल करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने का कहा।

 

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अग्रवाल ने घोड़ों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु स्थापित चरियों व गीजर्स का निरीक्षण कर पानी का उचित तापमान बनाए रखने की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखे जाने तथा घोड़े-खच्चरों व डंडी-कंडी का सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सफाई व्यवस्था की भी जानकारी लेते हुए कहा कि यात्रा को लेकर सभी इंतजामों को निरंतर चुस्त-दुरस्त बनाए रखा जाय।

इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, सह सचिव विपिन उनियाल तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि सूर्यबल्लभ उनियाल, प्रकाश चन्द्र उनियाल सहित अनेक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण में हाथ बंटाया

 

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने आज जंगल की आग को बुझाने में अग्रणी मोर्चे पर भूमिका निभाई और सड़क तक पसरती आग को आगे फैलने से रोका।

यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण पर जाते वक्त राड़ी टॉप क्षेत्र में जंगल में आग लगने के कारण आग पर काबू पाए जाने तक वाहनों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था। वन, पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें इस क्षेत्र में आग को काबू करने के प्रयासों में जुटी थी। इसी दौरान यमुनोत्री धाम को जा रहे कैबिनेट मंत्री की काफिला वहां पहॅुचा।

सड़क के किनारों तक फैली चीड़ की पत्तियों के वनाग्नि की लपटें सड़क तक पसरता देख कैबिनेट मंत्री अग्रवाल भी अपने काफिले में शामिल लोगों के साथ हाथ में हरी टहनियों का झांपा लेकर आग बुझाने में जुट गए। सभी लोगों के साझा प्रयासों से जल्द ही इस स्थान पर वनाग्नि को काबू कर लिया गया।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Dr. Premchand Aggarwal
Aarti Verma June 16, 2024 June 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खिर्सू कठुली वाहन दुर्घटना : SSP पौड़ी ने मौके पर पहुंचकर खुद संभाली रेस्क्यू की कमान, जाना घायलों का हाल-चाल..
Next Article यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए SSP स्वयं निकले क्षेत्र में, दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?