By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पटेलनगर क्षेत्र में युवती की संदिग्ध आत्महत्या के राज से दून पुलिस ने उठाया पर्दा…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > क्राइम > पटेलनगर क्षेत्र में युवती की संदिग्ध आत्महत्या के राज से दून पुलिस ने उठाया पर्दा…
क्राइम

पटेलनगर क्षेत्र में युवती की संदिग्ध आत्महत्या के राज से दून पुलिस ने उठाया पर्दा…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/28 at 4:10 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

मृतका की माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या, घटना को आत्महत्या का रूप देने का किया था प्रयास

 

आत्महत्या की घटना के संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के दिए थे निर्देश

 

अपने अवैध सम्बंधो को छुपाने के लिये माँ ने अपने प्रेमी के संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश

 

चुन्नी से अपनी पुत्री का गला घोंटकर दिया था घटना को अंजाम, घटना को आत्महत्या दिखाने के लिये शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया था पंखे से,

 

मृतक युवती द्वारा अपनी मॉ को पडोस में रहने वाले प्रेमी के साथ देखा था आपत्तिजनक स्थिति में, राज खुलने के डर से की गई थी युवती की हत्या

 

पटेलनगर : 27-06-2024 की प्रातः चौकी बाजार पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यू पटेलनगर क्षेत्र में एक लडकी द्वारा अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पहुंचे, मौके पर मृतका की पहचान ममता पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई।

 

घटना के सम्बंध में परिजनो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पिता सुखविन्दर सिंह दूध सप्लाई का काम करते है, जो घटना के सुबह रोज की भांति प्रातः 04-00 बजे दूध सप्लाई के कार्य से घर से चले गये थे, प्रातः समय करीब 05:00 बजे मृतक की मॉ हरप्रीत द्वारा मृतका को पंखे पर फांसी लगाकर लटके हुए देखा तो उसके द्वारा मृतका के शव को नीचे उतारकर अन्य परिजनो को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।

 

घटना के सम्बंध में मृतका की माँ द्वारा अकेले ही शव को नीचे उतारने की बात पर संदेह होने पर घटना की संधिक्तता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को निर्देशित किया गया,

 

जिस पर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मृतका के पिता, अन्य परिजनों व आसपास के लोगो से जानकारी की गई तो उनके द्वारा घटना पर शक जाहिर किया गया, प्रकरण की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका की मॉ हरप्रीत का उसके पडोस में रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति से काफी मिलना-जूलना था, जिसके सम्बंध में मृतका ममता को जानकारी हो गई थी, जिसके द्वारा उक्त सम्बंध में पूर्व में अपने पिता को बताया गया था। सुखविन्दर सिंह से जानकारी करने पर उसके द्वारा भी इस बात की पृष्टि की गई ।

 

जिस पर पुलिस द्वारा मृतका की मॉ व उसके परिचित नितिन को आवश्यक पूछताछ हेतु चौकी लाया गया, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की माँ द्वारा अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर मृतका ममता की हत्या करना तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये चुन्नी के सहारे पंखे में लटका देना स्वीकार किया गया।

घटना के संबंध में मृतका के पिता सुखविंदर सिंह द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 411/24 अंतर्गत धारा 302/201/34 ipc पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा बाद विस्तृत पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर मृतका की मॉ हरप्रीत कौर व उसके प्रेमी नितिन को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ का विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसके अपने पडोस में रहने वाले नितिन के साथ उसके अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में उसकी पुत्री ममता को जानकारी हो गई थी तथा उसके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता सुखविन्दर को बताया था,

 

इस बात को लेकर सुखविन्दर व अभियुक्ता के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, पर नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहने तथा अपनी गलती स्वीकार करने पर सुखविन्दर द्वारा उसे माफ कर दिया था, परन्तु 04-05 दिन पूर्व मृतका ममता द्वारा अभियुक्ता व नितिन को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पिता व अन्य परिजनो को इस सम्बंध में बताने की बात कही थी,

 

जिस पर अभियुक्ता व नितिन द्वारा उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा 27-06-2024 की प्रातः सुखविन्दर सिंह के घर से काम पर जाने के बाद अभियुक्ता द्वारा नितिन को कमरे पर बुलाया गया, जहां उन दोनो ने चुन्नी से मृतका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये शव को पंखे से लटका दिया।

 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- हरप्रीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू बस्ती, पटेलनगर देहरादून,

2- नितिन पुत्र दयाराम, निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून।

You Might Also Like

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…

देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरूआत, परिणाम भी बड़ा होगा”:- रेखा आर्या
Next Article देहरादून : बिखरते परिवारों को समेटती पुलिस…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?