By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरूआत, परिणाम भी बड़ा होगा”:- रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरूआत, परिणाम भी बड़ा होगा”:- रेखा आर्या
उत्तराखंड

प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरूआत, परिणाम भी बड़ा होगा”:- रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/28 at 1:47 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

प्रदेश में पीसीएस की परीक्षा से होगा नौकरी में कुशल खिलाड़ियों के चार प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत

 

राज्य के कुशल खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण खेल के क्षेत्र में है युवा मुख्यमंत्री जी का धाकड़ निर्णय-रेखा आर्या

 

देहरादून: खिलाड़ियों के चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में पहली बार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षा PCS में राज्य का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिये जाने हेतु कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञापन लोक सेवा आयोग को भेज दिया है और अब राज्य की पीसीएस परीक्षा में भी विजेता खिलाड़ियों को 4% आरक्षण मिलेगा।

 

कहा कि खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है क्योंकि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे।

 

साथ ही बताया कि 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों।

 

कहा कि पूर्व में राज्य के प्रतिभावन खिलाड़ी अन्य राज्यो में अपनी सेवाएं देते थे जिसके कारण पलायन की बहुत बड़ी समस्या थी किंतु अब हमारे राज्य के ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ी अपने राज्य में ही सरकारी सेवाओं में सेवाएं देंगे। कहीं ना कहीं इससे राज्य के खिलाड़ियों का अन्य राज्यो में पलायन भी रुकेगा और वह राज्य हित मे अपना योगदान देंगे। कहा कि इसके साथ ही हमने आउट ऑफ टर्न जॉब की भी व्यवस्था की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त होगा ।

वहीं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है जिसके तहत मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण, खेल महाकुंभ जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। कहा कि निश्चित ही इस फैसले से राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होंगे और वह आने वाले समय मे देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम भी करेंगे।

चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू किये जाने को लेकर खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

 

You Might Also Like

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…

देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव से ITBP महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुलाकात…
Next Article पटेलनगर क्षेत्र में युवती की संदिग्ध आत्महत्या के राज से दून पुलिस ने उठाया पर्दा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?