By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डॉ. रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना निदेशालय में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डॉ. रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना निदेशालय में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश…
उत्तराखंड

डॉ. रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना निदेशालय में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/23 at 10:21 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून 23 जुलाई 2024!

आज सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग के नए सचिव दिलीप जावलकर की मौजूदगी में सभी शीर्ष सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सहकारी समितियों के ग्राम स्तर के कार्यों में तेजी लाई जाय और चल रही योजनाओं का निरीक्षण एवं प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

 

आज मंगलवार को राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना निदेशालय में समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. रावत ने ग्राम स्तर की सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने तथा यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि, वे स्थानीय किसानों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम हों। उन्होंने सभी शीर्ष सहकारी संस्थाओं को अपने ग्राम स्तर के कार्यों में तेजी लाने तथा चल रही योजनाओं का समयबद्ध एवं कुशल तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

 

सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने निर्देश दिया कि सहकारी बैंकों में राज्य सरकार का शेयर का प्रावधान करेगी । राज्य सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक प्रोफेशनल एमडी होंगे। एमपैक्स सचिवों की नियमावली कैबिनेट में रखे जाने के निर्देश दिए गएहै।सहकारी बैंकों में ट्रांसफर नीति बनाने पर भी समीक्षा की गई। मंत्री ने नेट बैंकिंग की प्रगति भी जानी। राज्य सहकारी बैंक के एमडी ने बताया कि पिछले साल सहकारी बैंकों का 66 करोड रुपए प्रॉफिट था जबकि इस साल 115 करोड रुपए प्रॉफिट हो गया है।

 

 

बताया गया कि, राज्य के 52 प्रगतिशील किसानों को पिछले साल गुजरात और हिमाचल का भ्रमण कराया गया था। जहाँ उनका अध्धयन संतोषजनक रहा। मंत्री ड़ॉ रावत ने पीसीयू के एमडी को निर्देश दिए कि इस साल पांच राज्यों जम्मू कश्मीर, सिक्किम, अंडमान निकोबार, महाराष्ट्र, केरल का अध्ययन भ्रमण की रूपरेखा सुनिश्चित करें। इस भ्रमण में किसानों के साथ शीर्ष अधिकारी शामिल रहेंगे।

 

 

रेशम को-ऑपरेटिव फेडरेशन के एमडी आनंद शुक्ल ने बताया कि, राज्य की 6500 महिलाएं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं फेडरेशन द्वारा निर्मित रेशम के कपड़ों की डिमांड बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि, पॉल्ट्री फार्मिंग भी राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की लाभकारी योजना है। इससे किसान काफी संख्या में जुड़ रहे हैं।

 

 

सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि समीक्षा बैठक में जो विंदु चर्चा हुए हैं तथा सहकारी योजनाओं का लक्ष्य के साथ कार्य करें।

 

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (UCF),

 

उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ,प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (PCU)

 

उपभोक्ता सहकारी संघ,उत्तराखंड रेशम फेडरेशन, उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन, उत्तराखंड भेड़ -बकरी एवं शशक फेडरेशन,उत्तराखंड मत्स्य सहकारी संघ,

 

श्रम निर्माण संविदा सहकारी संघ, उत्तराखंड सेब उत्पादक एवं विपणन सहकारी संघ,

 

उत्तराखंड साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ, उत्तराखंड मत्स्य सहकारी संघ

की समीक्षा की गई। बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी, रमिन्द्री मंद्रवाल, पान सिंह राणा, भरत सिंह रावत डॉ. मनोज शर्मा, आदि अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 23, 2024 July 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गंगा नदी के तेज बहाव से टापू पर फंसा कावड़िया, SDRF टीम ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित…
Next Article उत्तराखंड : इस जिले में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित, देखिए आदेश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?