SDRF का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन, खाई में गिरे घायल व्यक्ति को निकाला सुरक्षित
सतपुली, पौड़ी गढ़वाल : 19 अक्टूबर 2026
आज 19 अक्टूबर 2026 को थाना सतपुली से SDRF पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट से लगभग 04 किलोमीटर दूर पौड़ी रोड पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जो घायल अवस्था में है।
सूचना प्राप्त होते ही HC शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए खाई में गिरे व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के उपरांत घायल व्यक्ति को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घायल व्यक्ति का विवरण
नाम: लाल बहादुर बस्नेत
पता: जिला सुर्खेत, नेपाल
