By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लाक का किया शिलान्यास…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लाक का किया शिलान्यास…
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लाक का किया शिलान्यास…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/08 at 12:43 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

जिला चिकित्सालय में 2072.21 लाख लागत से बनेगी 50 बैडेड क्रिटिकल केयर ब्लाक,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण।

 

 

गोपेश्वर (चमोली) : 8 अगस्त,उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास कर बडी सौगात दी। जिला अस्पताल में 2072.21 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक से मरीजों को गंभीर बीमारी के इलाज में सहूलियत मिलेगी। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा भी लोगों को आसानी से मिल सकेगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने विधिवत भूमि पूजन करके क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी अस्पताल को मुहैया की जाएगी। अस्पताल में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां पर भवन के निचले तल में 50 वाहनों की पार्किंग भी बनाई जा रही है। जिससे अस्पताल के स्टाफ एवं तीमारदारों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत जनपद चमोली स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजकेश पांडेय, एसीएमओ डा0 एमएस खाती एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने गोपेश्वर में नए बस स्टेशन के समीप वन वाटिका में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर एक नागरिक को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma August 8, 2024 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 1500 युवाओं की विदेशों में प्लेसमेंट के लिए दिए निर्देश, दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश…
Next Article 53वीं GST परिषद की संस्तुतियों और वित्तीय वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट पर कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?