By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंडक्राइम

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/01 at 12:38 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर नकबजन घायल

 

नयागांव में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर झोंकी गोली, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली

 

देहरादून : पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव में शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर नकबजन हैं और पटेलनगर, सहसपुर व विकासनगर क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुलिस नयागांव चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने के कारण पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक लेकर भागने लगे।

 

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पूछताछ में दोनों के शातिर नकबजन होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पटेलनगर, सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

 

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news, Patelnagar
Aarti Verma November 1, 2026 November 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?