By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्य विकास अधिकारी ने दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्य विकास अधिकारी ने दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/17 at 11:18 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्य विकास अधिकारी ने दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

देहरादून,17 अक्टूबर 2024। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आज रेंजर्स ग्राउंड में कल 18 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि सरस मेला को दिव्य और भव्य रूप प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। यह आयोजन 18 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगा।

 

उन्होंने मेला के आयोजन के दौरान पेयजल,शौचालय, पार्किंग,अग्निशमन,विधुत,स्वच्छता सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिशा निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को में प्रवेश एंव निकासी सहित सरस मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द करने के निर्देश दिए।

 

कहा कि आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में लोक सांस्कृतिक एवं विविध संस्कृति का आकर्षण रहेगा।साथ ही उत्तराखंडी खानपान व व्यंजन के स्टाल,उत्तराखंडी परिधान,विभिन्न राज्यो के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल आदि के साथ ही प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।आयोजन में उत्तराखंड के समस्त जनपदों से कुल 136 स्टॉल और अन्य राज्यो के कुल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे।देश प्रदेश के कुल 186 स्टॉल लगाए जाएंगे।

 

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 18 तारीख को पाइरेट्स ऑफ वाराणसी और टीम टोरनेडो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 19 तारीख को पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ,20 तारीख को कुंदन चौहान द्वारा जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति,21 को किशन महिपाल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,22 को कुलानंद घनसाला और टीम द्वारा रामलीला मंचन, 23 को दर्शन कैलाश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 को लाइव परफॉर्मेंस इंडियन ओसन का कार्यक्रम, 25 को लोकगायक अमित सागर द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम, 26 को लोकगायक गजेंद्र राणा एवं पूनम सती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

 

मेले को सफल बनाने हेतु प्रत्येक दिन गोष्ठी एवं कार्यशाला हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किये गए हैं, जो अपने-अपने दिवस में आयोजित गोष्ठी/कार्यशाला के प्रभारी होंगे।गठित समिति के सदस्य प्रतिदिन आपस में समन्वय बैठक करते हुए मेले के सफल आयोजन की तैयारी की कार्यवाही से अवगत कराएंगे।

 

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के.अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वंदना सेमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेद्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 17, 2024 October 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत
Next Article चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?