By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/17 at 10:50 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

पौड़ी गढ़वाल, 17 अक्टूबर 2024।

योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं अधिकारी : मंत्री

विकासखंड थलीसैण के कैन्यूर गाँव में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड थलीसैण के कैन्यूर में बहुउद्देशीय शिविर/जनता दरबार में प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिविर से पूर्व उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण व योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मंत्री ने कैन्यूर गाँव में बहुउद्देशीय शिविर/ जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं, जिससे वह उस योजना का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता विकास करना है, जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने शिविर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया।

बहुउद्देशीय शिविर  से पूर्व मंत्री ने  थलीसैंण में निर्माणाधीन पुलिस थाने भवन का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने नगर पंचायत भवन थलीसैंण का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थलीसैंण में ईको पार्क का लोकार्पण और थलीसैंण बाजार में सोलर लाईट व स्ट्रीट लाईट का शुभारंभ भी किया। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत कैन्यूर-थलीसैंण के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया।

मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर भ्रमण के दौरान थलीसैंण के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें  विकासखण्ड थलीसैंण कार्यालय भवन के सुदृढ़ीकरण के नवनिर्माण कार्य,  राजकीय इंटर कॉलेज गंगाऊ की जीव विज्ञान प्रयोगशाला, ब्यासी शिव परिसर के समीप यात्री शैड, घाट निर्माण, बैठने हेतु बैंच, साइनेज कार्य आदि एवं स्थल विकास के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ऐंठी में कालिंका परिसर तोक व  ग्राम रणगांव में भगवती परिसर के समीप पर्यटकों हेतु रेन शेल्टर के निर्माण कार्य,  रा०उ०मा०वि० पलाण विद्यालय में क्षतिग्रस्त पुस्ता निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों और रा०उ०प्रा०वि० कैन्यूर में एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह,  मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma October 17, 2024 October 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ‘महिला नीति’ के मसौदे की करी समीक्षा…
Next Article मुख्य विकास अधिकारी ने दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?