By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी ख़बर : देहरादून में विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी ख़बर : देहरादून में विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : देहरादून में विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/19 at 11:07 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून में विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ

देहरादून, 19 नवंबर 2024।

विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर 2024 विश्व शौचालय दिवस से 10 दिसम्बर 2024 ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ तक जनपद स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट भवन, देहरादून में विश्व शौचालय दिवस’ का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम परियोजना प्रबन्धक स्वजल द्वारा विश्व शौचालय दिवस’ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शौचालय निर्माण की स्वीकृति हेतु पात्र लाभार्थियों का स्वागत किया गया एवं विश्व शौचालय दिवस’ की निम्नानुसार जानकारी दी गयी। परियोजना प्रबन्धक स्वजल द्वारा अवगत कराया गया कि यह अभियान 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक चलाया जाना है। जिसमें मुख्य भूमिका जिला पंचायत राज विभाग/शिक्षा विभाग / स्वास्थ्य विभाग / जिला पंचायत/पेयजल विभाग / बाल विकास विभाग / स्वजल विभाग और समस्त खण्ड विकास अधिकारियों की रहेगी। इस अभियान के तहत् निम्नलिखित गतिविधियां संचालित की जानी है।

1- व्यक्तिगत लाभार्थियों को शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किये जाने है।

2- रोगों के बचाव और जल-जनित रोगों के संचरण को कम करने के लिये जल परीक्षण किया जाना है।

3- जनपद में समस्त पी०एच०सी०/सी०एच०सी०/स्कूलों / आंगनबाडी केन्द्रो / ए०एन०एम० केन्द्रों आदि में शौचालय की कमी का आंकलन करना और शौचालयों का प्राविधान सुनिश्चित किया जाना है।

4- जनपद में निर्मित अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों की पहचान करना और उनकी क्रियाशीलता को सुनिश्चित करना है।

परियोजना प्रबन्धक स्वजल द्वारा अवगत कराया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों तक पहुंच, उपयोग और स्थिरता बढाने के लिये व्यक्तिगत शौचालयों और सामुदायिक शौचालयों को सौन्दर्यकृत पेन्टिंग के माध्यम से आर्कषक बनाये जाने के लिये प्रोत्साहित करना तथा व्यक्तिगत शौचालयों / सामुदायिक शौचालयों की छोटी-मोटी मरम्मत करना है।

परियोजना प्रबन्धक स्वजल द्वारा अवगत कराया गया कि इस अभियान के तहत रंग-रोगन एवं पेन्टिंग की गयी सर्वश्रेष्ठ 05 व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों तथा 03 सामुदायिक शौचालय वाली ग्राम पंचायतों को जनपद स्तर पर दिनांक 10 दिसम्बर 2024 विश्व मानवाधिकार दिवस के दिन सम्मानित किया जाना है। इसी प्रकार से विकासखण्ड स्तर पर भी 03 व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों तथा 02 सामुदायिक शौचालय वाली ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जाना है।

इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में उपरोक्तानुसार सभी रेखीय विभागों को निर्देशित किया गया कि जिस विभाग को इस अभियान के तहत जो भी गतिविधियां आबटिंत की गयी है। उनको ससमय सम्पन्न कराकर उन गतिविधियों की सूचना परियोजना प्रबन्धक स्वजल को उपलब्ध करायेगें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्व शौचालय दिवस पर जनपद के 25 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र भी आज के विश्व शौचालय दिवस’ शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रदान किये गये।

अन्त में परियोजना प्रबन्धक, स्वजल द्वारा सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विश्व शौचालय दिवस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, अधिक्षण अभियन्ता पेयजल निगम, अधिशासी अभियन्ता जल निगम/जल संस्थान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एंव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सहित लगभग 50 लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 19, 2024 November 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी
Next Article बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हूं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?