By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हूं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हूं
उत्तराखंड

बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हूं

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/19 at 11:21 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

श्रीनगर में गोदियाल के धरने पर बोले प्राचार्य बिना किसी कारण सार्वजनिक स्थल पर छवि धूमिल करने से व्यथित हूं-

बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हू।

श्रीनगर : श्रीनगर बेस चिकित्सालय गेट पर धरना देने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर भ्रष्टाचार करने के आरोप को प्राचार्य ने बेबुनियाद बताया। कहा कि बिना तत्थों एवं सबूतों के जनता के बीच फेसबुक लाईव कर मेरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना बहुत ही गलत है। प्राचार्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर आकर जो मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, उसे सुनकर में काफी व्यथित हूं। मेरी धर्मपत्नी भी आयुर्वेद मे राजकीय चिकित्सक है। मेरे स्वर्गीय पिता जी भी स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत रहे। पूर्वजो ने बचपन से ही ईमानदारी, मेहनत व सेवा की शिक्षा का पाठ पढाया है। उसी राह पर सतत् है और रहेगे। यदि आरोप कर्ता द्वारा इसका खंडन नहीं किया जाता है तो मुझे मजबूर होकर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदरणीय श्री गणेश गोदियाल जी के प्रति मेरा हमेशा से सम्मान भाव रहा है और हमेशा रहेगा। पर मेरे प्रति ऐसे शब्दो को कहना जो सत्य से कोसो दूर है, बहुत ही पीड़ादायक है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि वह गत 25 वर्षो से शासकीय सेवा में कार्यरत है। मेरी छवि ईमानदार, कर्मठ और जुनूनी व्यक्ति के तौर पर है। मैने एम्स दिल्ली, मेरठ मेडिकल कालेज, हिमालयन हास्पिटल जालीग्रांट देहरादून जैसे प्रतिष्ठित संस्थानो मे कार्य किया है। मेरे द्वारा राजकीय मेडिकल हल्द्वानी में 14 वर्षो की सेवा विभागाध्यक्ष, प्राचार्य/डीन के रूप में दी है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने तक का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। वर्तमान में वर्ष 2016 -17 से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्राचार्य/डीन के रूप में अपने कार्य दायित्वों का ईमानारी एवं कर्मठता से निर्वहन कर रहा हूं। इस अवधि में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड शासन के पूर्ण सहयोग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की सीटें 100 से 150 हुई। जबकि पीजी कोर्स की 52 सीटों में वृद्धि हुई।

संस्थान के समस्त विभागों में आधुनिक एवं बहुआयामी मशीनों से लैस कराया गया है। यहां कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, व सर्पोटिंग स्टाफ व छात्र छात्राओ मे अनुशासन लाया हू जिस कारण सभी अपना पूर्ण मनोयोग से सेवाए प्रदान कर रहे है। जिससे रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी और टिहरी जिलों के लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा में आने वाले देश- विदेश के श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सेवाएं ईमानदारी से दी जा रही है। प्राचार्य ने कहा कि मेरी अपनी व्यक्तिगत छवि है और इस छवि को बिना किसी प्रमाणिकता के सार्वजनिक स्थान पर धूमिल करने का जो प्रयास किया गया, उससे सुनकर और जानकार में काफी हैरान परेशान हूं….

डा सी.एम.एस. रावत प्राचार्य, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर उत्तराखंड

You Might Also Like

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 19, 2024 November 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर : देहरादून में विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ
Next Article विभागीय मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिलाई ‘चरक शपथ’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
उत्तराखंड November 21, 2026
दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?