By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के साथ की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के साथ की बैठक
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के साथ की बैठक

Aarti Verma
Last updated: 2024/12/07 at 12:06 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के साथ की बैठक।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने नेशनल गेम्स के शिविरों का किया औचक निरीक्षण।

डेमन्स्ट्रेशन खेलों को मेडल खेलों में कराने के लिए हैं प्रयासरत- रेखा आर्या

देहरादून: शनिवार को प्रदेश सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के निमित उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के अधिकारियों संग बैठक आहुत की गई ।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा निर्धारित 32 कोर गेम्स और डेमन्स्ट्रेशन गेम्स पर विभाग और ओलम्पिक संघ सिलसिलेवार तरीक़े से विस्तृत चर्चा की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग और उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अधिकारियों के साथ संयुक बैठक कर भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा निर्धारित कोर गेम्स के डीओसी ने निरीक्षण कर लिया है और कितने खेलों के डीओसी आने शेष रह गए हैं इसकी जानकारी अधिकारियों से ली गई है और साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व में आए डीओसी द्वारा बताए गए सुझावों और कमियों को जल्द पूर्ण कर लिया जाए और विभाग द्वारा यह सुनिश्चित हो की डीओसी के दूसरे दौर के निरीक्षण से पूर्व ही सुझावों पर तेज गति से कार्य करते हुए कमियों को पूर्ण कर लिया जाए ।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक से तस्वीर स्पष्ट हो गयी है और हमें ख़ुशी है की भारतीय संघ द्वारा निर्धारित 32 खेलों में से 27 खेलों के डीओसी निरीक्षण कर चुके हैं और विभाग को निर्देशित किया है की डेमन्स्ट्रेशन खेलों हेतु डीओसी की नियुक्ति कराने के लिए भी जल्द आग्रह कर लें ताकि संबंधित खेलों की भी तैयारियां हो सके ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम प्रयासरत हैं कि जो हमारे डेमन्स्ट्रेशन खेल हैं उनको भी कोर गेम्स में शामिल कराने संबंधित भी बैठक में चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री धामी से प्रस्तावित बैठक में इस विषय को रखा जाएगा कि मलखंभ, योगासन, पिट्ठू, स्पीड क्लाइम्बिंग समेत तमाम डेमोस्ट्रेशन खेल को हम कोर गेम्स में करायें ताकि उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को मेडल गेम्स में रखा जाए जिससे हमारे मेडल की संख्या की संभावनाएं ज़्यादा होंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तरांचल ओलम्पिक संघ से जानकारी प्राप्त हुई है की जीटीसीसी और डीओसी फिर से प्रदेश का दौरा करने वाले हैं जिसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डीओसी और जीटीसीसी द्वारा पूर्व में दिए गए सुझावों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए और प्रदेश एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी कर सके ।

बैठक के उपरांत खेल मंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के शिविरों का भी औचक निरीक्षण किया और शूटिंग, वुशू शिविर के प्रतिभागियों से शिविरों का अनुभव जाना और अधिकारियों से शिविर संबंधी जानकारी ली।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सचिव डी के सिंह,सीईओ चेतन गुरुंग,प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

You Might Also Like

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma December 7, 2024 December 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश : नदी में डूबे युवक का 8 दिन बाद शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन…
Next Article देहरादून : धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं: आचार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?