By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास की बात कही
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास की बात कही
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास की बात कही

Aarti Verma
Last updated: 2024/12/17 at 3:17 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विकास योजनाओं की सौगात

बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हो रहा है चौमुखी विकास

बीरोंखाल (पौड़ी) : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति विभाग से संबंधित 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तहत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज सैंधार और राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति विभाग से संबंधित 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से चौमुंखी विकास हो रहा है। इसी के तहत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भी सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास, पर्यटन, सिंचाई, पेयजल, संस्कृति और रोजगार से संबंधित अनेक विकास योजनाओं पर काम चल रहा है जबकि कई लोक कल्याण की योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत पी०एम०जी०एस०वाई० से लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित 30.35 लाख की लागत से बनी भरोली से मैठाना मोटर मार्ग की मरम्मत कार्य के साथ-साथ 73.60 लाख की धनराशि से बेदीखाल से चोरखिण्डा मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, 61.69 लाख से बेदीखाल से भौराड मोटर मार्ग की मरम्मत कार्य, 339.76 लाख की कसानी से ढिस्वानी मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य के साथ-साथ राज्य योजना के अन्तर्गत 133.58 लाख की लागत के बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण के कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1), 133.17 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत बीरोखाल से डुमैला तल्ला भमरईखाल-पखोली-दुनाव मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य और 72.31 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मैठाणा से घनस्याली मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, राज्य योजना के अन्तर्गत 139.36 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत जामरी-तलाई खटलगढ़-महादेव मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करने के अलावा राज्य योजना के अन्तर्गत 169.37 लाख की लागत से बेदीखाल-भरोलीखाल मोटर मार्ग पर सेतुखाल से अवशेष भाग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (द्वितीय चरण), 158.34 लाख की लागत की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत सैन्धार नेग्याणा चोरखिण्डा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के (द्वितीय चरण) का शिलान्यास किया।

महाराज ने 40.04 लाख की लागत से राजकीय इन्टर कालेज वेदीखाल के निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य, 56.37 लाख की धनराशि से बने राजकीय इंटर कॉलेज सैंधार में आर्टस/काफ्टस रूम, पुस्तकालय रूम, साइंस रूम भवन, 77.27 लाख से रा०क०इं०कॉ० बीरोंखाल में बने कक्षा-कक्षों, 73.82 लाख से रा०इं०कॉ० सुन्दरनगर में निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण और 65.93 लाख से रा०इं०कॉ० स्यूँसी में निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण, 61.50 लाख की लागत से राजकीय इंटर कालेज सुन्दरनगर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण का लोकार्पण करने के साथ-साथ जी.एच.एस.एच. डुमलौट में 22.60 लाख की लागत से स्वीकृत कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य, 22.60 लाख से जी.एच.एस.एच.मोक्षण में स्वीकृत कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य, 22.44 लाख से जीआईसी फरसाड़ी में कला एवं शिल्प कक्ष के निर्माण कार्य, 49.84 लाख से राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल भवन के मरम्मत कार्य, 26.77 लाख से जीआईसी बैजरों में बायो लैब के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के ग्राम पंचायत डुमैला मल्ला में 10 लाख की लागत से स्वीकृत पंचायत भवन का शिलान्यास करने के साथ-साथ 45.00 लाख की धनराशि से विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाईप-2 संख्या-2, विकास खण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुगरिया बड़ा, तलाई, नानस्यो, सिन्दुड़ी व कोटा में 50 लाख की धनराशि से निर्मित पांच पंचायत भवनों के अलावा बीरोंखाल में 7.00 लाख की लागत से बनी स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जीत सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, महामंत्री सुरेंद्र ढोंडियाल, बद्री केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जाशी, मेहरबान सिंह, कुलदीप बौखण्डी, सुमित्रा देवी, दलीप सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार बौखण्डी, स्वराज बौखण्डी, धीरेन्द्रचन्द्र, रामचरण निराला, दिलीप सिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, पातीराम ढोंडियाल, ध्यानपाल गुसाई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व संचालन कर्ता यशपाल गोरला सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Satpal Maharaj
Aarti Verma December 17, 2024 December 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक: भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी पाठ्यपुस्तकें – प्रो.रामदरश मिश्र
Next Article महाराज ने पोखड़ा विकासखंड को 5 करोड़ 17 लाख की विकास योजनाओं की सौगात दी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?