By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक: भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी पाठ्यपुस्तकें – प्रो.रामदरश मिश्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक: भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी पाठ्यपुस्तकें – प्रो.रामदरश मिश्र
उत्तराखंड

भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक: भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी पाठ्यपुस्तकें – प्रो.रामदरश मिश्र

Aarti Verma
Last updated: 2024/12/17 at 5:07 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक है भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्यपुस्तकें:- प्रो. राम दरश मिश्र 12/12/2024 को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, रवीन्‍द्र भवन के सभागार में आयोजित भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्यपुस्तकों के विमोचन एवं पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में युग पुरुष प्रो. रामदरश मिश्र को ‘पतंजलि शिक्षा गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एन. पी. सिंह ने कहा कि प्रो. रामदरश मिश्र को सम्मानित कर पतंजलि योगपीठ एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड स्वयं को सम्मानित कर रहा है । हम सौभाग्यशाली हैं जो ऐसे युग नायक को देख-सुन रहे हैं तथा आपके मार्गदर्शन में बोर्ड की हिंदी की पाठ्‌यपुस्तकें मूर्त रूप ले रही हैं ।
प्रो. राम दरश मिश्र ने इस अवसर पर अपनी कुछ कविताओं का पाठ किया तथा कहा कि उनके दीर्घायु होने का रहस्य उनकी महत्वाकांक्षों से मुक्त जीवन शैली है ।

सम्मान समारोह के उपरांत भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्‌यपुस्तकों की कक्षा-1 से आठ तक की श्रृंखला का विमोचन सम्मानित सलाहकार मंडल एवं पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति के करकमलों से हुआ । इस गौरवमयी बेला के साक्षी सुप्रसिद्ध साहित्‍यकार, पत्रकार, संपादक, शिक्षाविदों का समूह रहा। बोर्ड के सलाहकार मंडल के सदस्य क्रमशः प्रो. प्रमोद दुबे, डॉ. क्षमा शर्मा, श्री सूर्यनाथ सिंह, डॉ. ओम निश्चल, कमलेश कमल, प्रो. स्मिता मिश्र, प्रो. रवि शर्मा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी तथा पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति के सदस्‍य सुश्री सुधा शर्मा, श्री देवेश चौबे, श्री मिथिलेश शुक्‍ला, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. विजयालक्ष्मी पाडेण्‍य, डॉ. नारायण दत्त मिश्र, श्रीमती पिंकी उपाध्‍याय, ज़ेबी अहमद, डॉ. प्रदीप ठाकुर, डॉ. केशव मोहन पाण्डेय, श्रीमती इंदुमती मिश्रा, अनुराग पाण्‍डेय, मंच पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पाठ्यपुस्‍तकों की समन्‍वयक डॉ. सोनी पाण्‍डेय ने किया ।

पाठ्‌यपुस्तकों के सलाहकार संपादक प्रो. प्रमोद कुमार दुबे एवं डॉ. ओम निश्चल जी ने पाठ्यपुस्तकों की विशेषता क्रमवार बताते हुए उपस्थित समूह से अनुरोध किया कि पाठ्यपुस्‍तकों का अवलोकन कर भावी पीढ़ी के विकासक्रम का उन्हें वाहक बनाएँ, क्योंकि यह न केवल, भारतीय शिक्षा पद्धति की संवाहक है बल्कि स्वंय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की ज्ञान गंगा का सम्मिलन करने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा की समर्थ थाती हैं ।
पतंजलि योग पीठ ट्रस्‍ट की प्रतिनिधि, पतंजलि विश्‍वविद्यालय की पूज्‍य डीन साध्‍वी देवप्रिया जी ने अपने वक्‍तव्‍य में सभी को इस श्रमसाध्य कार्य को पूर्ण करने हेतु शुभकामानाएँ दीं तथा साथ ही स्वयं को इस पावन क्षण का साक्षी मानते हुए सौभाग्यशाली बताया।

अंत में संस्था के सचिव श्री राजेश प्रताप सिंह जी ने सम्मानित सभागार एवं समृद्ध मंच के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह भारतीय शिक्षा बोर्ड की पाठ्‌यपुस्‍तकों के विमोचन का आगाज़ है जो अब क्रमवार चलता रहेगा। उन्होंने उपस्थित जन समूह को अवगत कराते हुए कहा कि बोर्ड की कक्षा1 से 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसे बोर्ड राष्ट्र के नवनिहालों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राम दरश मिश्र के परिजन, विद्यार्थीं तथा साहित्‍य अकादमी के उप सचिव डॉ. कुमार अनुपम, राजर्षि टंडन मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्‍यकाम, दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र की महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी सविता तिवारी, डाँ अमरेंद्र पाण्‍डेय, डॉ. वेद मिश्र शुक्‍ल, राज्‍य प्रभारी, भारत स्‍वाभिमान डॉ. परमिन्‍दर सिंह गुलिया, मानस मिश्रा, राघवेंन्‍द्र सिंह के साथ-साथ दिल्‍ली एन.सी.आर के शिक्षण संस्‍थाओं के प्रति‍निधि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma December 17, 2024 December 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: होटल और ढाबा संचालकों को शराब परोसने पर सख्त हिदायत
Next Article प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास की बात कही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?