By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस
उत्तराखंडस्वास्थ्य

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/21 at 4:39 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस।

परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होगा वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर।

मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, राज्य की 70 विधानसभाओं में होगा सीधा प्रसारण।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।

सभी तैयारियों को त्रुटिरहित समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक विधानसभा/ब्लाक स्तर पर ‘‘जन सेवा’’ थीम के साथ बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 23 मार्च 2025 को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जन सेवा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की समुचित तैयारियों को समय से पूर्ण किया जाए। शिविर में विभाग स्टॉलों पर विभाग की प्रगति को प्रदर्शित करें। सरकार की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। वृहद चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की जाए। जिससे आम जन मानस को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर गठित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जन सेवा कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य पंडाल, स्टॉल, टैंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, जलपान, यातायात, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की समुचित व्यवस्था को त्रुटिरहित समय से पूरा किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal, Ssp dehradun
Aarti Verma March 21, 2025 March 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुंची सलाखों के पीछे…
Next Article सीएम के संकल्प डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने लगी सुगम जनसुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?