By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर…
उत्तराखंड

प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/22 at 2:23 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून 22 मार्च,2025

प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता के 06 सरकारी स्कूलों को मिला नया फर्नीचर

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत चकराता क्षेत्र के 06 सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून द्वारा कुल 330 सेट (टेबल एवं कुर्सियां) प्रदान किए गए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को अधिक सुविधाजनक और अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त होगा, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, क्वासी चकराता को 50 सेट, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, त्यूणी को 50 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, सावड़ा को 50 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, लाखामंडल को 80 सेट, राजकीय इंटर कॉलेज, भटाड को 50 सेट और राजकीय इंटर कॉलेज, बुल्हाड़ 50 को सेट (टेबल एवं कुर्सियां) प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण पहल को ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन, देहरादून के संयुक्त प्रयासों से साकार किया गया है। ये संस्थाएं लगातार प्रयास कर रही हैं कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन मिलें और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने इस सहयोग के लिए ओएनजीसी और मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सशक्त किया जा रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अवसर प्रदान करेगी और उनकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशक प्रगति सडाना ने कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के अंतर्गत आगे भी जरूरतमंद स्कूलों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है।

यह पहल न केवल सरकारी स्कूलों के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma March 22, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने शुरू की बुनियादी शिक्षा को डिजिटल बनाने की नवीन अभिनव पहल…
Next Article बागेश्वर में वनाग्नि मॉक ड्रिल: SDRF और विभागीय टीमों ने किया संयुक्त अभ्यास…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?