By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/31 at 4:06 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत

पीएम पोषण योजना के तहत केन्द्र ने चार वर्ष बाद जारी किया बजट

कहा, राजकीय विद्यायलों में छात्रों को मिलेगा ताजा मध्याह्न भोजन

देहरादून, 31 मार्च 2025
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में किचनों को बेहतर बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत राज्य को 20.66 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में रसोईयों का सुधारीकरण किया जायेगा, जिससे बच्चों को उनके ही विद्यालयों में ताजा और पौष्टिक मध्याह्नभोजन मिल सकेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगातार जुटी है। सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती से लेकर विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में नई रसोईयों की स्थापना और पुराई रसाईयों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा। जिसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा योजना के तहत राज्य को 2066.60 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे प्रदेशभर के 292 विद्यालयों में नवीन किचन कम स्टोर का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा 8563 विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोईयों की मरम्मत होगी तथा 772 विद्यालयों में रसोई संबंधित उपकरण बदले जायेगे। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय में नवीन किचन उपकरण क्रय किये जाने हैं।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चार वर्षों के लम्बे अंतरात के बाद इस योजना के लिये केन्द्र सरकार से बजट प्राप्त हुआ है। जिससे विद्यालयों में स्थापित रसोईयों का व्यापक रूप से सुधार किया जायेगा। ताकि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजा मध्याह्नन भोजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शिक्षा महानिदेशक व एसपीडी पीएम पोषण योजना झरना कमठान, एपीडी पीएम पोषण योजना कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि उनकी तत्परता और निरंतर संवाद के चलते राज्य को केन्द्र से विभिन्न योजनाओं में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बॉक्स

विद्यालयों में बनेंगे 6 ईट राइट किचन
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जायेगी। ये किचन पूरी तरह हाईजिनिक होगी, जहां बच्चों को मध्याह्नन भोजन में स्वच्छ और पौष्टिक ईट राइट थाली परोसी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव शीघ्र ही केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं.

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma March 31, 2025 March 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह
Next Article अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?