By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
उत्तराखंडक्राइम

अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/01 at 2:31 AM
Aarti Verma
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून- 31/03/2025

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बची कई जानें

अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

अपमिश्रित आटे के मुख्य सप्लाइर की जानकारी जुटाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपमिश्रित आटे का विक्रय करने वाली दुकानों को चिन्हित कर कराया बंद

दुकानों से अपमिश्रित आटे को जब्त कर खाद्य विभाग की टीम के साथ करी विनिष्टीकरण की कार्यवाही

अपमिश्रित आटे की सप्लाई करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना बंसत विहार

आज 31-03-2025 को जनपद के विभिन्न स्थानों से लोगो के एक साथ अचानक बीमार होने तथा विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा उपचाराधीन व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा कुटटू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया गया।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा स्वयं अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन व्यक्तियों से उनके स्वास्थ के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को उक्त घटना के लिये जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पीडित व्यक्तियों से प्रारम्भिक पूछताछ में उनके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुटटू का आटा खरीदा जाना बताया गया। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सम्बन्धित दुकान स्वामियों सहित कुटटू का आटे के सम्बंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा सहारनपुर से उक्त कुटटू के आने तथा उक्त आटे के सहारनपुर, उत्तरप्रदेश में विकास गोयल की चक्की में पीसे जाने की जानकारी दी गई, साथ ही उक्त आटे का देहरादून में मुख्य सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, निकट आर्मी कैन्टीन विकासनगर होने की जानकारी दी गई। उक्त घटना के सम्बंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मनीष सिंह द्वारा थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर के आधार पर (1)- शीशपाल चौहान( लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर) (2)- विकास गोयल(चक्की मालिक जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर) (3)- मैसर्स गोविन्द सहाय शंकर लाल, बसंत विहार देहरादून के विरूद्व थाना बंसत विहार पर मु0अ0सं0- 65/25, धारा 274, 318(2), 61(2)बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के सम्बंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उनके द्वारा अपमिश्रित आटे को जिन दुकानों में विक्रय किया गया था, उन सभी दुकानों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही लक्ष्मी ट्रैडिंग के मेहुवाला स्थित मुख्य गोदाम को खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सीज किया गया तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुटटू के आटे की सप्लाई की गई 30 दुकानों को चिन्हित कर वहां से अपमिश्रित कुटटू के आटे को जब्त किया गया,विक्रय को रोका गया व अपमिश्रित आटे को नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मैसर्स गोविन्द सहाय शंकर लाल के मालिक दीपक मित्तल तथा नलनीश मित्तल द्वारा उक्त कुटटू को शीशपाल चौहान को साबूत बेचा गया था, जिसके द्वारा उक्त कुटटू के आटे को सहारनपुर निवासी विकास गोयल की चक्की में पीसवाकर देहरादून लाया गया था तथा अन्य दुकानदारों को विक्रय किया गया था। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे बाद पूछताछ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

आटा क्रय करने वाले दुकान स्वामियों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त आटे के अपमिश्रित होने की जानकारी न होना तथा उनमें से कुछ विक्रेताओं के परिजनों का भी उक्त आटे के सेवन के बाद स्वास्थ खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उपरोक्त अभियोग में उक्त सभी दुकान स्वामियों द्वारा अनजाने में अपमिश्रित आटा बेचने के सम्बंध में उनसे विस्तृत पूछताछ करते हुए उनकी गवाही ली गई।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- शिशुपाल सिंह चौहान, पुत्र शोभाराम चौहान, निवासी 47 लेन न0-1, संगम विहार विकासनगर,
2- दीपक मित्तल पुत्र रमेश चन्द्र मित्तल, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
3- नलनीश मित्तल पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर सहारनपुर,उत्तरप्रदेश।

वांछित अभियुक्त

1- विकास गोयल, निवासी जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर(चक्की मालिक)

अपमिश्रित कुटटू का आटे का विक्रय करने वाली दुकानों का विवरण:-
1- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
2- अग्रवाल ट्रेडर्स स्टोर दीपनगर
3- महालक्ष्मी ट्रेडर्स मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी
4- कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट झंडा बाजार
5- कनिष्क स्टोर चंद्रबनी, पटेलनगर,
6- सुमित स्टोर बंजारावाला, पटेलनगर
7- अंबे एंटरप्राइजेज मियांवाला फ्लावर के पास, नेहरूकालोनी,
8- भगवती ट्रेडर्स मियांवाला
9- नेगी स्टोर राजीव नगर रिस्पना, नेहरूकालोनी,
10- ज्ञानचंद स्टोर ओल्ड राजपुर
11- द्वारिका स्टोर, पटेलनगर
12- सिंघल स्टोर, नालापानी
13-राणा स्टोर विकासनगर
14- संजय स्टोर करनपुर डालनवाला
15- शर्मा स्टोर रायपुर
16- गौरव परचूनवाला डोईवाला
17- अंजू डेरी राशन की दुकान, विधानसभा के पास, नेहरू कॉलोनी
18- परचून की दुकान निकट पंचायती मंदिर लोअर राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी
19- सुमित दुर्गा मंदिर के पास, बंजारावाला
20- मेहता स्टोर भाववाला सेलाकुई
21- लखमा स्टोर मेंहूंवाला माफी पटेलनगर
22- अग्रवाल ट्रेडर्स केदारपुरम, एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला,
23- गोयल स्टोर दीपनगर नेहरू कॉलोनी
24- गुलशन जनरल एवं पूजा स्टोर प्रेम नगर
25-एम0जे0 प्रोविजन स्टोर चंद्रबनी रोड पटेल नगर
26- मित्तल ट्रेडर्स, खलंगा चौक रायपुर
27- नौटियाल की परचून की दुकान, मानसी पुलिया के पास रायपुर
28- सुनील तोमर की दुकान चक्सा नगर नेहरू कॉलोनी
29- केक अग्रवाल की दुकान दीपनगर नेहरू कॉलोनी
30- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 1, 2025 April 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?