By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम
उत्तराखंड

बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/08 at 12:11 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

सीएम के सशक्त बेटी के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा, सशक्त बनती बेटियाँ

बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम

दु्रत गति से विस्तारित होता प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा

बालिकाओं के सपनो की उड़ान को पंख लगाता प्राजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’, आज फिर 3 लाख से 6 नंदा-सुनंदा की पढाई पुनर्जीवित

सशक्तिकरण के लिए शिक्षा सबसे बड़ा व मुख्य टूलःडीएम

आज की नंदा-सुनंदा बनी बेटियों ने डीएम को दिलाया विश्वास, व्यर्थ नहीं जाएंगे आपके प्रयास, करेंगे पूर्ण तन्मयता, लगन से सपने साकार

घनघोर अंधेरे रूपी जीवन की कठिनाईयों में आशा की किरण जगाता, डीएम का प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ ,

देहरादून : 8 अप्रैल,2025 मुख्यमंत्री के सशक्त बेटी के संकल्प से प्रेरित जिलाधिकारी सविन बसंल के नंदा-सुनंदा प्राजेक्ट से बेटियों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है इस प्राजेक्ट के अन्तर्गत होनहार बेटियां जिनकी पढाई खराब आर्थिकी एवं गरीबी के कारण बाधित हो रही थी, ऐसी बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख लगाने में डीएम देहरादून का यह नंदा-सुनंदा प्राजेक्ट संजीवनी का कार्य कर रहा है। इस योजना के तहत् अब तक 25 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है तथा बालिकाओं को चिन्हित कर लाभान्वित किये जाने का कार्य दु्रत गति से आगे बढ रहा है।

जिलाधिकारी ने बच्चों एवं उनके परिजनों का हौसला बढाते हुए कहा कि शिक्षा ही मात्र एक ऐसा सबसे बड़ा टूल है जो हमे सशक्त बनाने में सहायता प्रदान करता है। इस लिए जिस उद्देश्य के लिए यह प्राजेक्ट बनाया गया है उसको पूर्ण करने के लिए अपना शत्प्रतिशत् दें। अपने भीतर शिक्षा की ज्वाला और अपने लक्ष्यों को जिंदा रखे, दृढसंकल्प होकर अपने सपनों को पूर्ण करने में जुट जाए। आप जिस फील्ड में भी जाना चाहतें है उसके लिए मेहनत करें किन्तु पढाई को भी साथ-साथ रखें। उन्होंने कहा यदि आपने अपनी पढाई को जारी रखने की दृढइच्छा शक्ति है तो प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा आपकी सहायता करेगा तथा भविष्य में यह प्राजेक्ट ही नही कोई न कोई प्रोजेक्ट संस्था आपकी पढाई के लिए सहायोग करेगी आपको अपनी पढाई की स्पार्क को जिदंा रखना है, आपकी आगे की पढाई के लिए फंड की जिम्मेदारी हमारी है, भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए जिला प्रशासन अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने बेटियों से तन्मयता एवं लगन से मेहनत जारी रखने की अपेक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्धन बालिओं के लिए डीएम की पहल से शुरू किए गए प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा से बेटियों को सशक्त, शिक्षित सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास जरूरतमंद बेटियों को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दें ताकि अन्य जरूरतमंद को भी इस योजना से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि आप अपनी पढाई जारी रखें फीस के बारे में मत सोंचे इसका प्रबन्ध किया जाएगा।

इस दौरान बालिकाओं एवं उनकी माताओं/परिजनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए परेशान थे, किन्तु नंदा-सुनंदा योजना से जहां बच्चों की पढाई-लिखाई में सहायता मिली है। साथ ही बालिकाओं ने विश्वास दिलाया कि नंदा-सुनंदा योजना से पढाई जारी रखने हेतु लिए गए योगदान को वे व्यर्थ नही जाने देंगे जिस उद्ेश्य के लिए यह योजना बनी है, उसको सिद्ध करके दिखाने के लिए पूर्ण लगन एवं तन्मयता से मेहनत करेंग।

इसी कड़ी में आज कलेक्टेªट में आयेाजित कार्यक्रम में 06 बालिकाओं धनराशि रू0 302774 के चैक वितरित किए गए जिनमें, कु0 अनुष्का भट्ट (16 वर्ष) 10वीं धनराशि 87350, कु0 सानवी (20 वर्ष) बीसीए धनराशि रू0 25000, कु0 हिमांशी (15 वर्ष)10वीं धनराशि रू0 48400, कु0 सिद्वी (17 वर्ष) 11वीं धनराशि रू 44600, कु0 निधि (15 वर्ष) 9वीं धनराशि रू0 39100, कु0 अनुमेहा शाह (13 वर्ष) 8वीं धनराशि रू 58324 के चैक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma April 8, 2025 April 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर खुलेगा आवेदन
Next Article पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! सरकार ने 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?