By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/17 at 1:22 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

 

कार्यस्थल पर 24×7 तैनात रहेंगे सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, डीएम ने दिए आदेश

 

अगले 7 दिन तक चलेगा दिन-रात काम, पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात डायवर्ट रखने के निर्देश

 

आदेशों के उल्लंघन पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही

 

स्मार्ट सिटी द्वारा बिछाई जा रही ड्रेनेज लाईन (1600 एम०एम० व्यास) बिछाने को दिनरात चलेगा कार्य

 

विद्युत लाईनो का भूमिगतिकरण/पोल शिफ्टिंग का कार्य तत्काल पूर्ण करने को यूपीसीएल को निर्देश

 

देहरादून : 17 अपै्रल 2025, (सू.वि),  सीएम के निर्देश पर अपनी नवरचित आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सविन बंसल निंरतर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डीएम ने विगत दिवस शहर में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था तथा ठेकेदारों को धीमी कार्य प्रगति पर फटकार लगाते हुए कार्यों पर तेजी से कार्य के निर्देश दिए थे। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस वर्ष सीएम को आईएसबीटी पर जलभराव संकट को लेकर कोई विसिट ने करनी पड़े इससे पहले ही वर्षाकाल से पूर्व डेªनेज कार्यों को पूर्ण किया जाए। डीएम ने आईएसबीटी पर धीमी कार्य प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते कार्यों में आ रही रूकावटों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि मावश्रम,मटेरियल, मशीनरी को डबल करें, यह कार्य उनको मई से पूर्व मुक्कमल चाहिए। वर्षों से मानसून सीजन में नासूर बने आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य गतिमान हैं। अब रात दिन चलेगा इसके लिए डीएम ने आदेश जारी किये है।

आई०एस०बी०टी० क्षेत्र में जलभराव की समस्या के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी द्वारा शिमला बाईपास से मुस्लिम बस्ती की ओर सीवर लाईन बिछाने का कार्य गतिमान है, साथ ही उच्च निदेशानुसार वर्ष 2015-16 में ए०डी०बी० द्वारा निर्मित सीवर लाईन जो कि वर्तमान में जल संस्थान पित्थूवाला खण्ड को हस्तांतरण है, जिनके द्वारा अनुरक्षण का कार्य कराया गया था जो लाईन आई०एस०बी०टी० से मुस्कान होटल प्वाईट पर चोक है जिस कारण जल संस्थान द्वारा सीवर का ओवरफ्लो ड्रेनेज में किया गया है, जिस कारण निकटवर्ती क्षेत्रो मे जलभराव एवं दुर्गध फैल रही है। उक्त समस्या के निस्तारण हेतु मुस्कान होटल के निकट की चोक को ठीक करने के साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा बिछाई जा रही ड्रेनेज लाईन (1600 एम०एम० व्यास) को शीघ्र बिछाने हेतु दिन रात कार्य किया जाना है। जिसके लिए शिमला बाईपास चौक से सेन्ट जूड चौक एवं आगे की ओर लगभग 300 मीटर लम्बाई तक यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश शिमला बाईपास चौक से सेन्ट जूड चौक एवं आगे की ओर लगभग 300 मीटर लम्बाई तक यातायात डायवर्ट किये जाने हेतु 07 दिनो की अवधि तक सिंगल लेन को यातायात से मुक्त रखा जायेगा।

अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि पीआईयू उक्त 07 दिनो की अवधि में युद्ध स्तर पर कार्य करते हुऐ कार्य को पूर्ण करेंगे एवं दैनिक प्रगति रिपोर्ट से भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को निर्देश उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत लाईनो का भूमिगतिकरण / पोल शिफ्टिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से कराना सुनिश्चित करेंगे। अथवा वैकल्पिक मार्ग पर यातायात वाहनो की आवागमन हेतु सड़क को ड्रेसिंग करके सुचारू करेंगें।

अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान (पित्थूवाला खण्ड) उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित सीवर लाईन/सीवर संयोजनो/ जलापूर्ति वितरण प्रणाली एवं संयोजनों को क्रियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित अपनी समस्त लाइनों को कियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पीआईयू को समस्त आवश्यक अन्य सहयोग भी प्रदान करेंगे। सभी सम्बन्धित विभाग उक्त कार्य से सम्बन्धित क्षेत्र पर विभागीय उपयोगिताओ (यूटीलिटी) के विषय में भिज्ञ अधिकारियो की तैनानी 24×7 करना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त क्षेत्र में जल भराव, जल निकासी अवरोध एवं सीवर ओवरफ्लो की समस्याएं जिससे संक्रामक रोगों /महामारी आदि से जनस्वास्थ्य को वर्तमान ग्रीष्मकाल में गम्भीर खतरा उत्पन्न हो रहा है जिसके दृष्टिगत पारित आदेश/समस्त निर्देशो का अनुपालन आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के दृष्टिगत त्वरित रूप से किया जाए।

 

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dehradun SSP, Dm savin bansal
Aarti Verma April 17, 2025 April 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम
Next Article देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग की लेंगे बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?