By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/24 at 3:02 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी शिक्षक की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश

मामले को दबाने व शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोपों पर विद्यालय प्रबंधन व आईसीसी (ICC) कमेटी की भूमिका की होगी निष्पक्ष जांच

महिला आयोग अध्यक्ष स्वयं विद्यालय जाकर करेंगी स्थलीय निरीक्षण, पीड़ित छात्राओं की कराई जाएगी विशेष काउंसलिंग

प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा व न्याय के प्रति पूरी तरह संवेदनशील, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत तत्परता से जारी है कार्रवाई

देहरादून: देहरादून स्थित समर वैली स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार की सामने आई अत्यंत गंभीर घटना का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने तत्काल स्वतः संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकरण की जानकारी मिलते ही महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) जया बलोनी से दूरभाष पर विस्तृत वार्ता की।

वार्ता के दौरान एसपी जया बलोनी ने अवगत कराया कि प्रकरण में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई में जुटी है। महिला आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में छात्राओं के साथ इस प्रकार का अशोभनीय व घृणित आचरण अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय और अक्षम्य है। समाज में बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस बात पर भी गहरा रोष व्यक्त किया कि इतने लंबे समय से बालिकाओं के साथ हो रहे अनुचित व्यवहार (बैड टच) का संज्ञान विद्यालय स्तर पर पहले क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य द्वारा मामले को दबाने, आरोपी का बचाव करने तथा छात्राओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने जैसे जो गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, वे अक्षम्य हैं। महिला आयोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

विद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की कार्यप्रणाली की गहन जांच कराई जाएगी और यदि प्रबंधन या किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा संलिप्तता पाई गई, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं विद्यालय का दौरा करेंगी और पूरे घटनाक्रम की गहनता से समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही, प्रभावित सभी नाबालिग छात्राओं के मानसिक संबल, सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला आयोग द्वारा उनकी विशेष एवं विशेषज्ञ काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि वे बिना किसी भय अथवा मानसिक दबाव के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान और संवेदनशीलता के प्रति पूरी तरह दृढ़-संकल्पित है। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध पर सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। शिकायतों पर तत्काल ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने से लेकर त्वरित न्याय दिलाने तक शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से सक्रिय है। सरकार और महिला आयोग पीड़ित बेटियों के साथ खड़े हैं और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड October 24, 2026
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?