By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घण्टों के अन्दर खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घण्टों के अन्दर खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड

ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घण्टों के अन्दर खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/20 at 12:19 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

टिहरी गढ़वाल : 20.04.25

ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घण्टों के अन्दर खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून : 16.04.2023 को प्रातः 09.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रभागा नदी में पानी की टंकी के पास ढालवाला मुनि की रेती मैं एक व्यक्ति का पत्थरों से कुचला शव नदी के बीचों बीच पड़ा है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती मय फोर्स के तथा ऋषिकेश पुलिस घटनास्थल पर आए सूचना से उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया। मौके पर एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्ट्या देखने पर उक्त अज्ञात व्यक्ति की हत्या कारित किया जाना प्रकाश में आया। मौके पर एक व्यक्ति का शव नदी में पडा था जिसके चेहरे व सर पर चोट के गहरे निशान थे तथा पास में पडे पत्थर पर खून लगा हुआ था।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति का नाम कमलेश्वर भट्ट पुत्र स्व0 सुरेन्द्र दत्त भट्ट निवासी श्रीदेव सुमन मार्ग ढालवाला मुनिकीरेती टि0ग0 उम्र 52 वर्ष है जो तहसील नरेन्द्रनगर में अमीन के पद पर नियुक्त थे तथा विगत सायं 06:30 बजे घर से गये थे । जघन्य अपराध की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु आदेशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में स्तर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।

टीम 1 – आस पास के लोगों का सत्यापन

टीम 2 – आने जाने वाले मार्ग व गलियों में लगे सीसीटीवी अवलोकन हेतु टीम।

टीम 3 – झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन।

टीम 4 – सर्विलांस टीम

मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया। मृतक कमलेश्वर भट्ट के भाई जितेन्द्र भट्ट की तहरीर के आधार पर हत्या का अभियोग मु0अ0सं0: 36 /25 धारा 103(1) BNS पंजीकृत कराया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास रहने वाले करीब 1200 लोगो का सत्यापन किया गया तथा घटनास्थल के आसपास के करीब 75 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, जिस पर घटना से पूर्व मृतक का एक अज्ञात व्यक्ति के साथ चन्द्रभागा नदी की तरफ जाना प्रकाश में आया।

सीसीटीवी में घटना के बाद अभियुक्त के एक पैर में चप्पल व एक पैर में मृतक का सैंडल पहना हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास/सुरागरसी पतारसी कर 19.04.2025 को अभियुक्त विकास उर्फ विको पुत्र मिलन निवासी डवांगपुर पोस्ट नउ थाना घोराई जिला डांग आंचल उम्र 19 वर्ष हाल निवासी श्रीदेव सुमन मार्ग ढालवाला थाना मुनि की रेती टिहरी गढवाल को श्रीदेव सुमन मार्ग ढालवाला से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त विकास उर्फ विको मूल रुप से नेपाल का रहने वाला है जो अपने फूंफा विजय थापा के साथ रहता था जो घटना की जानकारी होने पर नेपाल चला गया तथा अभियुक्त भी नेपाल भागने की फिराक में था परन्तु पुलिस द्वारा तत्काल घटना का अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। चूकिं अभियुक्त कुछ समय पूर्व नैपाल से आया है अतः इसकी पहचान करने में काफी समय लगा।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मृतक और अभियुक्त ने साथ-साथ शराब पी और उसके बाद दोनो में झगडा हो गया। गुस्से में आकर उसने वहां पास में पडे पत्थर से मृतक का चेहरा व सर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त की निशादेही पर घटना के समय उसके द्वारा पहने गये कपडें, चप्पल व मृतक की एक सैंडल बरामद किए गए। स्थानीय व्यक्तियों, सभासद व पूर्व चैयरमैन द्वारा भी घटना के अनावरण में पुलिस टीम का सहयोग किया गया। अभियुक्त को बाद मेडिकल माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

http://breaknewstoday.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250420-WA0021.mp4

बरामदगी का विवरण:

1.घटना में प्रयुक्त पत्थर (आलाकत्ल)

2.अभियुक्त की घटना के समय पहनी गयी पैन्ट, कमीज, अपर , व चप्पल

3. मृतक की सैंडल

पुलिस टीम

1 क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र भंडारी

2 प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान

3.वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडे

4 थाना अध्यक्ष नरेंद्र नगर गोपाल दत्त भट्ट

5 उपनिरीक्षक प्रदीप रावत

6 उपनिरीक्षक आशीष शर्मा

7 उपनिरीक्षक मनोज ममंगाई

8 उपनिरीक्षक नवल गुप्ता

9 हेड कांस्टेबल प्रवीन नेगी

10 हेड कांस्टेबल कुलदीप

11 हेड कांस्टेबल सुनील सैनी

12 हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला

13 हेड कांस्टेबल कपिल देव

14 कानि0 देवराज सिंह

सी आई यू टीम

1 प्रभारी उप निरीक्षक ओम कांत भूषण

2 उप निरीक्षक दिलबर नेगी

3 अपर उपनिरीक्षक सुंदर

4 हेड कांस्टेबल विकास सैनी

5 कांस्टेबल रविंद्र

6 कांस्टेबल नजाकत

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Tihri ghadwal
Aarti Verma April 20, 2025 April 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे जारी
Next Article जनपद टिहरी गुजराडा मार्ग नरेंद्र नगर के पास स्कूटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?