By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/30 at 10:06 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : 30/10/2026

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

स्वच्छता सैनिक सम्मान का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त अलोक कुमार पांडेय ने की, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला मौजूद रहे

“इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ कार्य-वातावरण को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”—  अनिल दत्त शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, सीबीसी

शुक्रवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा नगर निगम में देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त श्री अलोक कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार खैरवाल और सचिव धीरज भारती मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून समेत नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छता की संस्कृति तथा नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया।

स्वच्छता सैनिक सम्मान के अंतर्गत देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा देने वाली पहलों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

इस पहल का लक्ष्य अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के उद्देश्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने और अपने दैनिक कामकाज में स्वच्छता संबंधी आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।

नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में श्री विकास (वार्ड संख्या: 86 सेवलाकला), ऋषिपाल (वार्ड संख्या: 12 किशननगर), रामचन्द्रा (वार्ड संख्या: 87 पित्थूवाला), सुशील (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), रेनू (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), प्रवीण (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), अनिल (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), सुरेश (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), अजय (वार्ड संख्या: 11 विजय कालोनी) और  रामदास (वार्ड संख्या: 89 मेहुंवाला) मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 30, 2026 October 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
Next Article छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?