By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर, रोस्टर जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर, रोस्टर जारी
उत्तराखंड

यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर, रोस्टर जारी

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/22 at 12:11 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर, रोस्टर जारी

देहरादून : 22 अप्रैल, 2025

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह आदि पंजीकरण के लिए देहरादून में प्रत्येक न्याय पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देशों पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया है। शिविरों का यह आयोजन नागरिकों की सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी शादी, विवाह, तलाक इत्यादि का स्थानीय स्तर पर पंजीकरण करवा सकें। देहरादून के विकासखंड न्याय पंचायत वार शिविरों के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करते हुए यूसीसी के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराए।

विकासखंड चकराता के अंतर्गत न्याय पंचायत बुनाड बास्तिल में 28 अप्रैल, भुनाड में 29 अप्रैल, काण्डोई बोन्दर में 30 अप्रैल, मिण्डाल में 26 अप्रैल, डिमिच भन्द्रोली में 03 मई, दसऊ में 25 अप्रैल, बेगी में 02 मई, जाडी में 22 अप्रैल तथा रंगेऊ में 01 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि विकासखंड कालसी में 09 न्याय पंचायत है। जिसमें न्याय पंचायत डागूरा में 21 अप्रैल, कोरूवा में 23 अप्रैल, नराया में 26 अप्रैल, भंजरा में 25 अप्रैल, कोटी में 30 अप्रैल, कालसी में 01 मई, उद्पाल्टा में 05 मई, खाडी में 07 मई तथा मुन्धान में रामलीला ग्राउंड में 08 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत न्याय पंचायत धर्मावाला में 21 अप्रैल, सोरना में 23 अप्रैल, एनफील्ड में 26 अप्रैल, सभावाला में 28 अप्रैल तथा लाघां में 30 अप्रैल को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत भगवन्तपुर में 22 अप्रैल, आरकेडिया ग्रान्ट में 23 अप्रैल, आमवाला में 28 अप्रैल, रामपुर भाऊवाला में 30 अप्रैल, झाझरा में 02 मई तथा सहसपुर में 05 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड डोईवाला के अंतर्गत रानीपोखरी ग्रान्ट में 21 अप्रैल, माजरीग्रान्ट में 22 अप्रैल, मारखमग्रान्ट में 23 अप्रैल तथा श्यामपुर में 25 अप्रैल को शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड रायपुर के अंतर्गत 25 अप्रैल को रायपुर, 28 अप्रैल को सरोना तथा थानों में 30 अप्रैल को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 22, 2025 April 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित
Next Article पोप फ्रांसिस के निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक घोषित…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?