By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित
उत्तराखंड

दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/22 at 9:10 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित

एसडीसी फाउंडेशन ने सहयोगी स्कूल और कॉलेज प्लास्टिक बैंकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किये

इस बार “अवर पॉवर अवर प्लेनेट” यानी “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” है पृथ्वी दिवस की थीम

देहरादून

देहरादून स्थित सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन ने मंगलवार को विभिन्न स्कूल और कॉलेज के साथ दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “आवर पॉवर आवर प्लेनेट” यानी “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” है। एसडीसी फाउंडेशन के कार्यक्रम भी इस थीम के अनुसार पृथ्वी को संरक्षित करने हेतु प्लास्टिक वेस्ट पर आधारित थे। जिन संस्थाओं में ये कार्यक्रम आयोजित किये गये, उनमें अनेक विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थाएं आदि शामिल हैं।

पृथ्वी दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट को लेकर जागरूक किया गया। स्कूली बच्चे अपने साथ प्लास्टिक वेस्ट भी एकत्रित करके लाये थे, जिसे जमा करके एसडीसी फाउंडेशन के कलेक्शन सेंटर पर भेजा गया। जहां इसे अलग करके रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा।

स्कूली बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक के कारण धरती गंभीर खतरे में हैं। इसलिए जरूरी है कि प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल किया जाए। स्कूली बच्चों ने इन कार्यक्रमों को काफी रुचि ली और प्लास्टिक वेस्ट को लेकर अपने परिवारों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

एसडीसी फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने बताया कि जिन संस्थानों में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, उनमें मुख्य रूप से दून यूनिवर्सिटी, तुलाज इंस्टिट्यूट, बीएसनेगी इंस्टिट्यूट, सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी राजपुर रोड़, महावीर जैन तिलक रोड़, होप टाउन, ओएसिस स्कूल, श्री गुरु राम राय स्कूल पटेल नगर, श्री गुरु राम राय स्कूल रेसकोर्स, सोफिया हाई स्कूल, भवानी बालिका स्कूल, न्यू एमडीपब्लिक स्कूल, जीजीआईसी लखीबाग, एसजीएन दून वेल आदि शामिल थे। 20 से अधिक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

एसडीसी फाउंडेशन के प्यारे लाल के अनुसार स्कूली बच्चों को प्लास्टिक के खतरे के प्रति जागरूक करने और प्लास्टिक नियंत्रण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को एसडीसी फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए सभी शिक्षण और अन्य संस्थानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रमों में जिस तरह से प्रतिभागियों से रुचि ली, वह हम सब के लिए एक बेहद अच्छा अनुभव रहा।

एसडीसी फाउंडेशन के प्रवीण उप्रेती ने कहा की इन कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाने की बात कही और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में देहरादून सिंगल प्लास्टिक वेस्ट पर नियंत्रण करने वाले शहरों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि एसडीसी फाउंडेशन की ओर से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। ​प्लास्टिक का निस्तारण हेतु एसडीसी फाउंडेशन ​ने देहरादून में 300 से ज्यादा प्लास्टिक बैंकों की स्थापना ​की है ।

एसडीसी फाउंडेशन के देविका, बिट्टू, प्रमोद और सुभाष ने संस्था की तरफ से रूपरेखा तैयार कर समस्त संस्थानों पर कार्यक्रमों का संचालन करने में सहयोग दिया।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 22, 2025 April 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में नवचयनित औषधि निरीक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ — गुणवत्तायुक्त औषधियों की उपलब्धता और वैश्विक मानकों की ओर कदम
Next Article यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर, रोस्टर जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?