By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 :जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > आस्था > उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 :जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
आस्थाउत्तराखंड

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 :जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/04 at 3:02 AM
Aarti Verma
Share
7 Min Read
SHARE

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025

जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण।

कपाट खुलने के अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद।

बदरीनाथ धाम 4 मई। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ बैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में आज रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे खुल गये है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से 40 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था तथा दानीदाता श्रद्धालुओं ने तथा सेना, आईटीबीपी ने भंडारे आयोजित किये, सीमांत गांव माणा तथा बामणी की महिलाओं ने परंपरागत भक्तिमय नृत्य संगीत प्रस्तुत किये तथा भजनों का भी आयोजन हुआ इस दौरान आसमान से हैलीकॉप्टर से मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गयी।
मंदिर सिंह द्वार पर वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने स्वास्तिवाचन किया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी रहे।इससे पहले 30 अप्रैल को श्री यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम तथा 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है तथा चारधाम यात्रा पर आने का भी आमंत्रण दिया।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजनाओं को क्रियान्वित कराया है तथा तीर्थयात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया करवायी गयी है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा इस वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित करेगी तीर्थयात्रियों को यात्री सुविधाओं हेतु हर संभव कदम उठाये गये है मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश एवं देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
बीकेटीसी द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भगवान बदरीविशाल की प्रथम महाभिषेक पूजा की जायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन कराये है यह आंकड़ा 25 लाख के निकट है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के उत्तराखंड सरकार द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
मंदिर समिति तीर्थयात्रियों के हित मे बेहतर प्रबंधन करेगी।

बीकेटीसी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने भी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने तीर्थयात्रियों को सरल- सुगम दर्शन करने हेतु मंदिर समिति हेतु पर्यटन विभाग को दिशा-निर्देश जारी किये है रजिस्ट्रेशन की जांच एवं टोकन सिस्टम पर जोर दिया है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार प्रातः को चार बजे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मंदिर परिसर सें आ गये। साढे चार बजे श्री कुबेर जी ने बामणी गांव से चल कर दक्षिण द्वार से श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया। पांच बजे रावल अमरनाथ नंबूदरी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट , जिलाधिकारी संदीप तिवारी,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट हक-हकूकधारियों डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों, भारतीय सेना के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया तथा द्वार पूजा में सम्मिलित हुए।

ठीक साढ़े पांच बजे से द्वार पूजा शुरू हो गयी तथा ठीक छ: बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये। इससे पहले माता लक्ष्मी ने बदरीनाथ मंदिर से अपने मंदिर परिक्रमा स्थित मंदिर में प्रवेश किया तथा उद्वव कुबेर , गरूड़ बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान हो गये। इसके पश्चात भगवान बदरीविशाल को ओढाया गया घृत कंबल को अलग किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के निर्वाण दर्शन किये। कुछ देर में 10 बजे भगवान बदरीविशाल का अभिषेक शुरू हो जायेगा।

विगत रविवार को गरूड़, उद्धव, कुबेर जी, तथा आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी सहित गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के अवसर पर सभी को बधाई दी सबके मंगलमर यात्रा की कामना की।तथा यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया।
कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित सभी मंदिरों माता लक्ष्मी गणेश, घंटाकर्ण, आदि केदारेश्वर श्री शंकराचार्य मंदिर, सहित माता मूर्ति मंदिर माणा, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई के कपाट भी खुल गये है। पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने माता मूर्ति मंदिर माणा तथा पुजारी संजय डिमरी ने भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन के कपाट खोले।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, स्वामी सविदानंद,बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला,वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ एवं बीकेटीसी नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण,दायित्वधारी बलबीर घुनियाल , ठाकुर भवानी प्रताप सिंह,सहित बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,सचिव हरिश चंद्र सेमवाल , पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,हरीश डिमरी ,कृपाराम सेमवाल,श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी नवनीत उनियाल प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल प्रबंधक अजय सती, संतोष तिवारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, जगमोहन बर्त्वाल पीताम्बर मोल्फा,विनोद डिमरी पंकज डिमरी, चंडीप्रसाद थपलियाल,अमित बंदोलिया,केदार सिंह रावत, अनसूया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 4, 2025 May 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article जनमन को ऑटोमेटेड पार्किंग की सुविधा का लाभ जल्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?