By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्ट्रीट क्राइम पर देहरादून पुलिस का पलटवार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्ट्रीट क्राइम पर देहरादून पुलिस का पलटवार
उत्तराखंडक्राइम

स्ट्रीट क्राइम पर देहरादून पुलिस का पलटवार

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/13 at 12:43 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

स्ट्रीट क्राइम पर देहरादून पुलिस का पलटवार

स्नैचिंग करने वाले पहुँचे हवालात

पटेलनगर क्षेत्र में हुई पर्स/मोबाइल स्नेचिंग व चोरी की अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटनाओं का अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में छीने व चोरी किये गये पर्स व मोबाइल फ़ोन तथा चोरी के 03 दो पहिया वाहन हुए बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का किया था इस्तेमाल

कोतवाली पटेलनगर

देहरादून:  11-05-2025 को वादिनी श्रीमती पूजा खुराना पत्नी राकेश खुराना निवासी चन्द्र विहार कारगी चौक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र अपने बच्चे को स्कूल से लेने जाने के दौरान पिंक सैलून कारगी चौक के पास मोटरसाइकिल सवार 02 युवकों द्वारा पीछे से आकर उनके हाथ से उनका पर्स, जिसमे उनका मोबाइल फोन व कुछ नगदी थी, छीनकर मौके से भाग जाने के संबंध में दिया गया, ज़िज़ पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-206/2025 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

-11-05-2025 को वादिनी मकेश कौर पत्नी लखविन्द्र सिह निवासी अमन विहार 29 निरंजनपुर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दोपहर के समय वह सब्जी खरीदने निरंजपुर मण्डी मे गई थी, जहाँ सब्जी खरीदते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पर्स, जिसमे मोबाइल I Phone व नगदी थी, चोरी कर लिया, जिस पर तत्काल त्वरित कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-209/2025 धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

लगातार हुई चोरी तथा स्नेचिंग की घटनाओं की गंभीरता की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली पटेल नगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की गई, साथ ही सीसीटीवी से प्राप्त फुटेजों का पूर्व में चोरी व स्नेचिंग की घटनाओं में जेल गए अभियुक्तों से मिलान किया गया तथा अभियुक्तो के संबंध में जानकारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से – 12/05/2025 को पटेल नगर पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों, पाम सिटी को जाने वाले कच्चे रास्ते से पर्स स्नैचिंग की घटना में शामिल 02
अभियुक्तो 1- अश्वनी पुत्र जय प्रकाश 2-आशीष सक्सैना पुत्र खुशालीराम तथा लालपुल के पास से पर्स चोरी ली घटना में शामिल अभियुक्त 3- विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटनाओ में छीने/चोरी किये गए 02 मोबाइल फ़ोन, नगदी तथा चोरी के 03 दोपहिया वाहन बरामद हुए। गिरफ्तार तीनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा उनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए उक्त घटनाओ को अंजाम दिया गया था।

पूछताछ में अभियुक्त अश्वनी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी आशीष के साथ मिलकर कारगी चौक के पास एक राह चलती महिला से पर्स छीना गया था, जिसमे उन्हें 01 मोबाइल तथा कुछ पैसे मिले थे, प्राप्त पैसों को उनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए खर्च कर दिया। अभियुक्तों द्वारा घटना में चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था, जिसे उसके द्वारा नेहरुकोलोनी क्षेत्र से चोरी किया गया था। अभियुक्त तथा उसके साथ की निशान देही पर पुलिस द्वारा चोरी के 02 अन्य दोपहिया वाहन बरामद किये गए, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा देहरादून में अलग अलग स्थानों से चोरी किया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किए गए वाहनों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250513-WA0045-1.mp4

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अश्वनी पुत्र जय प्रकाश निवासी खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र-26 वर्ष ।
2- आशीष सक्सैना पुत्र खुशालीराम निवासी खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष ।
3- विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी लोहियानगर, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण :-

अभियुक्त अश्वनी तथा आशिष से

1- एक मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी
2- एक मोटर साईकिल सं0-UK07BM-4605 (अपाच्चे) (थाना नेहरु कालोनी से सम्बन्धित)
3- एक स्कूटी एक्टिवा संख्या-UK07AZ-1989 (सफेद रंग) (थाना नेहरु कालोनी से सम्बन्धित)
4- एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर (थाना रायवाला से सम्बन्धित)

अभियुक्त विकास चौहान से

1- 01 मोबाइल I Phone x कम्पनी
2-नगदी-14,500/-रु0

पुलिस टीम – 01 :-

1- उ0नि0 मुकेश थलेडी
2- हे0का0 मनोज कुमार
3- कानि0 विपिन कुमार
4- कानि0 अरविन्द बर्त्वाल
5- कानि0 आबिद अली

पुलिस टीम – 02

1- उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
2-अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिह
3-कानि0 राजीव कुमार
4-कानि0 जितेन्द्र सिह

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 13, 2025 May 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : ₹15,000 की रिश्वत लेते अमीन रंगेहाथ गिरफ्तार
Next Article उत्तराखंड : मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?