By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नागरिकों को किया गया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नागरिकों को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड

देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नागरिकों को किया गया सम्मानित

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/29 at 3:26 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर ने कार्यक्रम में की शिरकत।

सड़क सुरक्षा में सहयोग करने पर परिवहन विभाग ने गुड सेमिरिटन, सड़क सुरक्षा नागरिक सम्मान और सड़क सुरक्षा मित्र सम्मान से तीन नागरिकों को किया सम्मानित।

इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इनफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर सर्विस से सुदृढ होगी सड़क सुरक्षा।

देहरादून। 29 मई, 2025

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में जनपद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। सडक सुरक्षा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेस तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने शिरकत की।

परिवहन विभाग द्वारा आईएसबीटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल पीडित व्यक्ति की मदद कर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर विजयश्री जोशी को नेक राहवीर सम्मान (गुड सेमिरिटन) के तहत प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 5 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूक नागरिक सम्मान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आशु कुशवाहा और सड़क सुरक्षा मित्र सम्मान के तहत स्वेच्छा से सड़क सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग करने पर उमेश्वर सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राज्यसभा सांसद ने दून लाइब्रेरी में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि सरकार ने यातायात के लिए सड़के अच्छी बना दी है। एक शहर से दूसरे शहर के बीच दूरियां घट रही है, लेकिन इन सब के बीच सड़क दुर्घटनायें बढ़ी है, जो कि पूरे देश और समाज के लिए एक गंभीर और चिंता का विषय है। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाए रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है। स्कूल, कॉलेज, प्रत्येक ब्लाक, नगर पालिका व नगर निगम सहित सार्वजनिक स्थानों पर साइनबोर्ड लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड व नशा करके गाडी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सांसद ने कहा की संवेदनशील होकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करें। उनकों तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वालों को गुड सेमिरिटन के तहत पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेस तिवारी ने भी अपने विचार रखें और सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण मानव त्रुटि ही है। उन्होंने आम जनता को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी के साथ सुरक्षा उपाय जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी की।

आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ अनिता चमोला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक प्रमुख विषय है। हर साल 1.50 लाख से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु होती है। इनमें अधिकांश युवा शामिल है जो कि चिंताजनक है। उन्होंने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए मॉडल ’‘4ई’’ के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इनफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर सर्विस को मजबूत कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इंजीनियरिंग से जहां अच्छी सड़के, अच्छे वाहन रहेंगे, वही सड़क सुरक्षा शिक्षा से नियमों की जानकारी जागरूकता मिलेगी। नियमों का पालन न करने वालों पर इनफोर्समेंट की कार्रवाई और सड़क दुघटना में घायलों को इंमरजेंसी केयर देना भी बहुत आवश्यक है। उन्होने गुड सेमिरिटन पुरस्कार के लिए परिवहन कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में दुपहिया वाहन, ई-ऑटो, ई-वाहन, ई-दुपहिया, मैजिक, ड्रॉइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षण वाहन, प्रदूषण चैकिंग लैब संचालित थे। रैली का संचालन घंटाघर से कनक चौक-एस्ले हॉल-घंटाघर-दर्शन लाल चौक-बुद्वाचौक, परेड ग्राउंड तक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व डीजी पुलिस राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ अनिता चमोला, आरटीओ (प्रशा.) डॉ संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक जगदीश चद्र पंत, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, प्रज्ञा पंथ, अनुराधा पंथ, श्वेता रौथाण, शशी दुबे, दौलत पांडेय आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article निजी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा आरटीई का अनुपालन
Next Article सार्वजनिक स्थान पर मार-पीट व हुड़दंग कर माहौल खराब करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया मर्यादा का पाठ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?