By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज
उत्तराखंड

डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/31 at 1:57 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के द्वादश सम्मेलन में बोले लोनिवि मंत्री, विभाग की आवश्यकतानुसार बढ़ाये जायेंगे पद

देहरादून। 31 मई, 2025

हमारे डिप्लोमा इंजीनियर्स विषम भौगोलिक परिस्थितियों में प्रदेश के कोने-कोने में कार्यरत रह कर सड़कों, पुलों, जलापूर्ति, सिंचाई, भवन निर्माण एवं अन्य कई विकास कार्यों में नीव के पत्थर की तरह काम करते हैं।

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो०नि०वि० ने जो 12 सूत्रीय मांग पत्र दिया है उस मांग पत्र की सभी न्योचित मांगो पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र नींबूवाला गढ़ीकैंट में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ, लोक निर्माण विभाग के द्वादश सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से आये डिप्लोमा इंजीनियर्स को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग द्वारा शासन को प्रेषित किये जा रहे विभागीय पुनर्गठन ढ़ांचे के प्रस्ताव में विभाग की आवश्यतानुसार कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं उच्चतर पदों को बढ़ाये जाने की कार्यवाही गतिमान है, जिसे शीघ्र अन्तिम रूप दिया जायेगा।

लोकनिर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में जहाँ भौगोलिक चुनौतियाँ अधिक हैं, वहाँ हमारे डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी दक्षता, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ हर बाधा को पार कर विकास के नये आयाम स्थापित कररहे हैं। चारधाम जैसी महत्वपूर्ण परियोजना पर आपने काम किया है, जिससे चारधाम की सड़कें सुगम और सुरक्षित बनी हुई हैं। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए निश्चित रूप से उन्हें उचित सम्मान, सुविधा और संसाधन मिलने चाहिए ताकि विकास के कार्यों की बात गुणवत्ता और गति दोनों बनी रहें। इसी भावना को देखते हुए हमारी सरकार अभियन्ताओं की सेवा शर्तों, पदोन्नति, वेतनमान और तकनीकी प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर गम्भीरतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को बनाए रखें। आपकी कार्यशैली ही सरकार और समाज के बीच विश्वास की कड़ी बनती है।

लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि इस महाधिवेशन में संघ की ओर से दिए गए 12 सूत्रीय मांग-पत्र का मेरे द्वारा अध्ययन किया गया तो मुझे अत्यन्त खुशी हुई कि लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स इस राज्य की प्रगति एवं विभाग के उत्थान के लिए भी सोचते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में कुल 90 कनिष्ठ/अपर सहायक अभियन्ताओं की पदोन्नति सहायक अभियन्ता के पद पर की गई है। इसके अलावा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 172 प्रभारी सहायक अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के 20 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने पर एम०ए०सी०पी०एस० (संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन स्कीम) की व्यवस्था के अन्तर्गत ग्रेड वेतन 6600 की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2024-25 में कुल 243 अपर सहायक अभियंताओं को 10 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने पर एम०ए०सी०पी०एस० (संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन स्कीम) की व्यवस्था के अन्तर्गत ग्रेड वेतन 5400/- स्वीकृत किया गया है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता दयानंद, लोनिवि के तकनीकी सलाहकार सी.एम. पाण्डेय, उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लो०नि०वि० के प्रान्तीय अध्यक्ष इं० आर०सी० शर्मा, प्रान्तीय महामंत्री इं० सी०डी० सैनी, संघ के संरक्षक इं० यू०एस० महर, मुख्य संयोजक इं० दिवाकर धस्माना सहित उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष एवं महासचिव, अन्य घटक संघों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Satpal Maharaj
Aarti Verma May 31, 2025 May 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर : उत्तराखण्ड पुलिस में उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति
Next Article देहरादून हादसा : तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?