By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता
उत्तराखंड

डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता

Aarti Verma
Last updated: 2025/06/08 at 1:10 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

जल संकट, कमी, समस्या का प्रोएक्टिव मोड में हो समाधान, हर घर तक निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल आपूर्ति: -डीएम

जनमन को न हो पानी की समस्या, लाइन क्षतिग्रस्त होने पर टैंकर से, घोडे-खच्चर से कैसे भी पहुंचाए पानी, बजट की नहीं कमी।

डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता

20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24×7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 128 शिकायत, 125 निस्तारित।

देहरादून। 08 जून, 2025

मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 04 जून तक पेयजल की 128 शिकायतें मिली है, जिसमें से 125 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

मेंहूवाला क्लस्टर पेयजल योजना पर अंबीवाला मुख्य मार्ग पर पानी लिकेज होने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अंबीवाला में उपभोक्ता के व्यक्तिगत कनेक्शन से पानी लिकेज हो रहा था, जिसको मौके पर ही ठीक कर दिया गया है। कृष्णापुरम माजरी माफी में गंदे पानी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन में मिट्टी जमा हो रखी थी, जिसकी सफाई करके शुद्ध पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।

वहीं “ओंकार रोड़ के मकानों में एक सप्ताह से गंदा पानी” के सम्बन्ध में  बताया कि पेयजल संयोजन पुरानी क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइप लाईन से होने के कारण गंदे पानी आ रहा था। वर्तमान में समस्याग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन के स्थान पर नई पेयजल लाईन बिछा दी गयी है और पेयजल लाईन के अन्र्त्तसंयोजन हेतु लोक निर्माण विभाग से रोड़ कटिंग की अनुमति मांगी गई है। रोड कटिंग की अनुमति मिलने पर अन्र्तसंयोजन कर उक्त गली में गंदे पानी की समस्या स्थायी रूप से दूर किया जाएगा।  प्रभावित उपभोक्ताओं को अभी टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma June 8, 2025 June 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून: मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, दो घायल
Next Article मंगलौर : CM धामी की अगुवाई में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर भव्य धन्यवाद रैली आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?