By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंडक्राइम

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/31 at 3:08 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : 31/08/2025,

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Contents
देहरादून : 31/08/2025,रिपोर्टर : आरती वर्मा,

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस को मिली बडी सफलता

देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 01 बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी पहचान छिपाकर देहरादून में अवैध रूप से बंगाली डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था बांग्लादेशी नागरिक

बांग्लादेशी नागरिक के पास से 01 फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैनकार्ड व फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स हुए बरामद

अभियुक्त से एल0आई0यू0, स्पेशल ब्रान्च, एस0ओ0जी0 तथा स्थानीय पुलिस के साथ व आई.बी. के द्वारा की जा रही गहन पूछताछ

थाना सेलाकुई

31/08/2025 को एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सेलाकुई क्षेत्र में 01 बांग्लादेशी नागरिक के अपनी पहचान बदलकर अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा एल0आई0यू0 देहरादून को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

जिस पर एलआईयू यूनिट सहसपुर की टीम द्वारा सेलाकुई क्षेत्र मे सत्यापन अभियान चलाते हुए उक्त संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्र की गोपनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ग्राम कैंचीवाला धूमनगर चौक सेलाकुई से एक बंगाली डॉक्टर अमित कुमार को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में पहले उसने अपना नाम अमित कुमार पुत्र मनीसन्त अधिकारी निवासी पश्चिम बंगाल बताया, सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त ने अपना वास्तविक नाम चयन अधिकारी तथा उसके मूल रूप से विलेज रोड श्रीपुर, सुल्तानपुर, पोस्ट – ढालग्राम, जेसोर, बांग्लादेश के होने की जानकारी दी। अभियुक्त के पास से पुलिस को भारत में अवैध तरीके से बनाये गए दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए है।

उक्त बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर निवास करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर 14 विदेशी अधिनियम एवं धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण –

अभियुक्त चयन अधिकारी पुत्र मनीसन्त अधिकारी निवासी विलेज रोड श्रीपुर, सुल्तानपुर, पोस्ट – ढालग्राम, जेसोर, बांग्लादेश ने पूछताछ मे बताया कि वर्ष 2017-18 में बेनापोल बॉर्डर उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशी पासपोर्ट पर भारत आया था, जहाँ से वह संभल उत्तर प्रदेश अपने ताऊ शंकर पुत्र स्व० अमोल कृष्णा के पास मोहमदपुर पहुँचा, जो बंगाली डॉक्टर की क्लिनिक चलाते थे। अभियुक्त द्वारा भारत मे छिपे रहने के उद्देश्य से अपने ताऊ के पास मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में काम सीखा तथा अपनी वास्तविक पहचान छुपा कर अवैध तरीके से अमित कुमार नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज बनवा लिए। वर्ष 2022 में अभियुक्त के ताऊ की मृत्यु होने के बाद पकड़े जाने के डर से अभियुक्त ने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट जला दिया तथा अलग अलग स्थानों पर भारतीय पहचान पत्र के आधार पर काम करने लगा, पिछले कुछ महीनों से अभियुक्त सेलाकुई में आकर अवैध रूप से उक्त बंगाली क्लिनिक को चला रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अमित कुमार उर्फ चयन अधिकारी पुत्र मनीसन्त अधिकारी निवासी विलेज रोड श्रीपुर, सुल्तानपुर, पोस्ट – ढालग्राम, जेसोर, बांग्लादेश, उम्र लगभग- 27 वर्ष

बरामदगी:-

1- फर्जी आधार कार्ड – 01
2- फर्जी पैन कार्ड – 01
3- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस – 01

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० संतोष बिष्ट, (एलआईयू)
2- का० शादाब अहमद (एलआईयू)
3- उ०नि० अनित कुमार (थाना सेलाकुई )

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Selakui
Aarti Verma August 31, 2025 August 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल स्कूल रहेंगे बंद आदेश जारी…
Next Article जनपद रुद्रप्रयाग: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF की त्वरित कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?