By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
उत्तराखंड

सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/23 at 1:52 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

आपदाग्रस्त सभी क्षेत्रों में भ्रमण; टीम कॉर्डिनेशन; रिलिफ रेस्क्यू आपरेशन ऑन ग्राउण्ड करने के पश्चात अब डीएम ने कराई नुकसान की गणनाः

सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

बिजली, सड़क, पेयजल का पुनर्स्थापन; घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकताः डीएम

सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को कराया अभिलिखित

अहैतुक, गृह, अनुगृह मुआवजा हेतु डीएम ने प्रत्येक क्षेत्र में की सिनियर QRT तैनात

प्रत्येक आपदा प्रभावित को रिलिफ पंहुचाना है प्रशासन का दायित्व;

बजट का न करें इंतजार; प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल  बनानी ही हैं व्यवस्था;

प्रस्ताव शीघ्र जिले व शासन को भेजें विभागःडीएम

सम्पर्क विहिन हुए प्रत्येक क्षेत्र को युद्धस्तरपर कनैक्टिविटी सुचारू करें लोनिवि, पीएमजीएसवाई;

पेयजल, विद्युत, शत्प्रतिशत् करें सुचारू; प्रतिदिन मॉनिटिरिंग

संयुक्त आंकलन कर हैण्ड-टू-हैण्ड वितरित किया जा रहा है मुआवजा

भीषण आपदा से जिले को हुई है लगभग 211 करोड़ से अधिक की  अनुमानित क्षति

देहरादून : 23 सितम्बर 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में देर शाम जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद में 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि में लगभग 211 करोड़ से अधिक की अनुमानित क्षति हुई है, अभी आंकलन कार्य गतिमान है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मझाड़, कार्लीगाड, फुलैत, छमरोली, क्यारा, सरोना, भीतरली किमाड़ी, सिल्ला, चामासारी एवं पुरकुल, धनोला में हुई क्षति एवं पुनःस्थापना कार्यों की गहन समीक्षा की।
डीएम सविन बसंल ने आपदाग्रस्त सभी क्षेत्रों में भ्रमण, टीम कॉर्डिनेशन, रिलिफ रेस्क्यू आपरेशन ऑन ग्राउण्ड करने के पश्चात अब नुकसान की गणना कराई । डीएम ने सीडीओ, उप जिलाधिकारियों, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल का पुनर्स्थापन; घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आपदा प्रभावित को रिलिफ पंहुचाना है प्रशासन का दायित्व है। इसके लिए अहैतुक, गृह, अनुगृह मुआवजा हेतु डीएम ने प्रत्येक क्षेत्र में की सिनियर QRT तैनात है। जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को अभिलिखित कराया है।

जिलाधिकारी ने विभागों से क्षति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए  कि बजट का इंतजार न करें प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही जिले एवं शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पर्क विहीन हुए गावों को युद्धस्तर पर सम्पर्क से जोड़ा जाए।


जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई, कृषि, पशुपालन एवं उद्यान विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली हेतु विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग संयुक्त सर्वे कर भवन, क्षति, पशु हानि, उद्यान कृषि की हुई क्षति का आंकलन करते हुए हैण्ड टू हैण्ड मुआवजा वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों से बारी-बारी से उनकी संरचनाओं एवं सेवाओं को हुई क्षति की जानकारी ली। जनपद में 13 पुल लोनिवि, 01 एनएचआई फनवैली के पास जाखन पुल एप्रोजच क्षतिग्रस्त अनुमानित आंकलन 13.46 करोड़, सहित पेयजल निगम को 18.23 करोड़, जलसंस्थान को 13.31 करोड़, सिंचाई विभाग को 64.50 करोड़, विद्युत विभाग को 10.63 करोड़, शिक्षा विभाग को 4.18 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 4.15 करोड़, लोनिवि को 46 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 35 लाख, कृषि विभाग को 54 लाख, उद्यान विभाग को 8.78 लाख, पीएमजीएसवाई को 26.38 करोड़, समस्त विकासखण्ड में 9.23 करोड़ की अनुमानित क्षति हुई है। जनपद में अभी क्षति का आंकलन सर्वे गतिमान है।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल जैन, अधीक्षण अभि0 जलसंस्थान नमित रमोला,अधि.अभि पीएमजीएसवाई आरएस गुंसाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma September 23, 2025 September 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article किसानों को 72 घंटे के अंदर मिले फसल का पैसा : रेखा आर्या
Next Article प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक संपन्न, बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…
उत्तराखंड October 27, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?