By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक संपन्न, बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक संपन्न, बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस
उत्तराखंड

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक संपन्न, बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/24 at 12:01 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

100 दिन में रिजल्ट दिखाना चाहिए सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक संपन्न, बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस

देहरादून : 24 सितम्बर 2025,

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज द्वीप नगर स्थित यूसीएफ सदन में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन संचालक मंडल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत यूनियन के नवनिर्मित मुख्यालय कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से हुई, जिसे सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूनियन के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण मेहरोत्रा एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि
“यूनियन को 100 दिनों के भीतर अपने काम का ठोस परिणाम दिखाना होगा। बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस रहे और इसका लाभ सीधे सहकारी संस्थाओं तक पहुँचे।”

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई—

सहकारी शिक्षा निधि की अद्यतन स्थिति एवं निधि को सुदृढ़ बनाने के उपाय।

अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम।

सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र Uttarakhand Institute of Cooperative and Corporate Rural Management (UICCRM) की स्थापना।

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड पीसीयू के मध्य परिसंपत्तियों (आई.सी.एम. राजपुर एवं रानीखेत भूमि) का विभाजन।

त्रैमासिक सहकारी पत्रिका एवं साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन तथा RNI पंजीकरण।

राज्य की सभी सहकारी संस्थाओं का डाटाबेस तैयार करना।

पीसीयू के माध्यम से प्रदेश के राज्य और जिला सहकारी बैंक में स्टेशनरी की उपलब्धता।

धान खरीद सत्र 2025-26 हेतु मूल्य समर्थन योजना में भागीदारी।

कृभको के माध्यम से उर्वरक व्यवसाय।

गंगाजल प्रोजेक्ट की समीक्षा।

सरकारी कार्यालयों में सोलर कार्य प्रारम्भ करने की नई परियोजनाएँ।

सहकारिता मंत्री ने यूनियन की आय वृद्धि हेतु बिजनेस डेवलपमेंट प्लान के पाँच मुख्य बिंदुओं पर विशेष रूप से फोकस करने को कहा—


बैठक में उपस्थित निदेशकों से मंत्री ने सुझाव भी प्राप्त किए और कहा कि सहकारिता की गतिविधियाँ तेजी से धरातल पर उतारी जाएँ, ताकि अगले 100 दिनों में ठोस उपलब्धियाँ सामने आएं

इस अवसर पर अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा, प्रबंध निदेशक मंगल त्रिपाठी,
संचालक मंडल सदस्य प्रदीप चौधरी, सुभाष चंद्र रमोला, शांति देवी, सुरेंद्र सिंह, सार्थक त्रिपाठी सहित प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के कार्मिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma September 24, 2025 September 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
Next Article अंतिम व्यक्ति को रिलिफ पहुंचाए बिना चैन से नहीं बैठेगा जिला प्रशासन-डीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?