By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपदा पीड़ित बेसहारा 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिला प्रशासन ने रायफल क्लब से दी 25 हजार की आर्थिक सहायता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आपदा पीड़ित बेसहारा 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिला प्रशासन ने रायफल क्लब से दी 25 हजार की आर्थिक सहायता
उत्तराखंड

आपदा पीड़ित बेसहारा 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिला प्रशासन ने रायफल क्लब से दी 25 हजार की आर्थिक सहायता

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/17 at 12:27 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,

आपदा पीड़ित बेसहारा 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिला प्रशासन ने रायफल क्लब से दी 25 हजार की आर्थिक सहायता

84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, पडोसी करता है तंग, विधिक प्राधिकरण में कराया मामला दर्ज

बेटे और बहू से प्रताड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग अमर देवी को मिलेगा न्याय, भरण पोषण, सीनियर सिटीजन में वाद दर्ज।

जनता दरबार में सीडीओ ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामले मौके पर ही निपटाए

देहरादून : 17 नवंबर,2025,
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, भरण पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने आपदा की आपबीती सुनाते हुए बताया कि आपदा में उनके घर का सारा सामान बह गया है। उसका कोई सहारा नही है और ना ही कोई संतान है। अपने भरण पोषण के लिए उन्होंने कुछ काम करने हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर राइफल क्लब फंड से बेसहारा बजुर्ग महिला को मौके पर ही 25 हजार का चेक प्रदान किया गया।

चन्द्रबनी चोयला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमर देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटे और बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है। खाना नहीं देते है। इस पर सीडीओ ने एसएसपी कार्यालय में सीनियर सिटीजन सेल में वाद दायर करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई कराने को कहा।

न्यू कैंट शक्ति कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय बजुर्ग चंडी प्रसाद लखेडा ने पडोसी द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने और बार बार उनको परेशान करने की शिकायत दर्ज की। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थी का मुकदमा दर्ज कराते हुए त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।

अपने दिव्यांग बेटे को लेकर जनता दरबार पहुंची आर्या नगर निवासी प्रिया वर्मा ने रोजगार और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। बताया कि उनका बेटा चल फिर नहीं सकता। इलाज में बहुत खर्चा हो गया है। कही पर बेटे की देखभाल के साथ नौकरी करना चाहती है। इस पर समाज कल्याण एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को व्यथित महिला को सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए। वहीं गरीब राजेन्द्र कुमार व दिनेश कुमार की आर्थिक सहायता की गुहार पर जांच कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।

अल्फा टावर अपार्टमेंट्स निवासियों की अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे संचालित अवैध पार्किंग, मोटर वर्कशॉप और असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उप नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत झांझरा में स्थित जगत नारायण सुभारती चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को सप्ताह के भीतर मामले का निस्तारण करने को कहा गया। नत्थनपुर समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने नत्थनपुर वार्ड-95 में वैष्णों माता मंदिर से मोहकपुर तक सड़क का सीमांकन न होने के कारण सड़क के दोनों तरफ अनधिकृत कब्जा कर दुकानों का संचालन करने की शिकायत दर्ज की गई। सरस्वती विहार लेन नं0-7 के समस्त निवासियों ने गली के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से नगर निगम की बाउंड्री तोड़ने और अपने मकान का दरवाजा दूसरी तरफ खोलने से वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी पर शिकायत दर्ज की। इस पर एमडीडीए एवं नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चकराता के अंतर्गत क्षतिग्रस्त ग्राम पिंगवा लिंक सड़क की मरम्मत हेतु बीडीओ चकराता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तिमली मानसिंह व सरोना गांव निवासियों ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु खेतों की घेराबाड कराने को लेकर मुख्य कृषि अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ऐतिहासिक स्थल खाराखेत के सौंदर्यीकरण कार्य में देरी की शिकायत पर जनता दरबार में पर्यटन एवं वन विभाग से आख्या मांगी गई। अपर बद्रीश कॉलोनी-राजीव नगर में करीब 50 परिवारों को बिजली और पानी न मिलने की समस्या पर उप नगर आयुक्त को मामले की जांच करने को कहा। वहीं हर्रावाला में नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहण की गई भूमि मुआवजा की तीसरी किश्त न मिलने की शिकायत पर एनएच को शीघ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटाने से जुड़ी तमाम शिकायतें रखी। जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma November 17, 2025 November 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी ने जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश…
Next Article टिहरी में बड़ा हादसा: 120 मीटर गहरी खाई में गिरे ट्रक से SDRF ने घायल व्यक्ति को सफलतापूर्वक बचाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?