By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/24 at 10:01 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।

एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

देहरादून : 24 नवम्बर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास में एमडीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन विकास कार्यों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके लोकार्पण की तैयारी तुरंत शुरू की जाए तथा जिन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनसे संबंधित सभी कागजी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए।

उन्होंने बुरासखंडा एवं सुवाखोली, सालावाला, दून विहार, गल्जवाड़ी, गंगोल पंडितवाड़ी, भद्रराज मंदिर, सिल्ला, मीठीबेड़ी तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण, आंतरिक सीसी सड़कें, सुरक्षात्मक कार्य, स्ट्रीट लाइटें, सोलर लाइटें, पार्क निर्माण सहित सौंदर्यकरण एवं सुधारीकरण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने वन स्वीकृति, रिटेंडरिंग तथा शासन स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।

काबीना मंत्री ने देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में सौंदर्यकरण कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि 8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को भव्यता के साथ संपन्न किया जा सके। इसके साथ ही,

मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, ईई सुनील कुमार, ईई अतुल गुप्ता, पूर्व पार्षद मंजीत रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Ganesh Joshi
Aarti Verma November 24, 2025 November 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी- नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना
Next Article घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?