By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिला आमजन का भरोसा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिला आमजन का भरोसा
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिला आमजन का भरोसा

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/23 at 7:58 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

मॉर्निंग वॉक में मुख्यमंत्री का जनसंवाद, चाय पर सुनी जनता की बात।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिला आमजन का भरोसा।

दर्पण न्यूज 24/7 के लिए संवाददाता गोपाल नाथ की रिपोर्ट।

रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा कर सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ को लेकर फीडबैक लिया।

आमजन ने अभियान की खुले दिल से सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया। लोगों ने कहा कि सरकार की सीधी पहुंच से उनकी समस्याएं अब तेजी से सुनी और सुलझाई जा रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है और सरकार इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की और उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों ने जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि पर्यटकों का सकारात्मक फीडबैक सरकार को जनहित और पर्यटन विकास के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma December 23, 2025 December 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल
Next Article मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?