By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नववर्ष पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 1471 वाहनों का चालान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नववर्ष पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 1471 वाहनों का चालान
उत्तराखंड

नववर्ष पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 1471 वाहनों का चालान

Aarti Verma
Last updated: 2026/01/01 at 3:17 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड में नववर्ष पर सड़क सुरक्षा सख्त: 3 दिन में 1471 चालान, 58 नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार

देहरादून : नववर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 30-12-2025 को बैठक आहूत की गयी थी जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों के पर्यटकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा 30-12-2025 से 01-01-2026 तक दिन एवं रात्रि में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत देहरादून संभाग के अन्तर्गत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों में चलाये गये उक्त अभियान के तहत 1471 वाहनों के चालान किये गये व 118 वाहन बन्द किये गये। इस हेतु देहरादून जनपद में 21 प्रवर्तन दल, हरिद्वार जनपद में 18 सहित कुल 41 प्रवर्तन दल तैनात किये गये थे जिसमें 150 प्रवर्तन अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित थे।

डॉ० अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग द्वारा स्वयं भी चैकिंग अभियान में प्रतिभाग किया गया।

डॉ० अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग के निर्देशन में चलाये जा रहे उक्त अभियान के तहत ओवर स्पीडिंग के अभियोग में 357 वाहनों के चालान, नशे का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर 58 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

 

आरटीओ, प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध 06 माह के लिए निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी।

डॉ० अनीत चमोला, आरटीओ, प्रवर्तन, देहरादून संभाग द्वारा बताया गया कि विगत वित्तीय वर्ष नवम्बर तक संभाग में विगत वर्ष 75921 चालान, 4595 बन्द वाहन व 13.99 करोड़ प्रशमन शुल्क के सापेक्ष इस वर्ष 101004 चालान, 6463 बन्द वाहन व रू0 15.96 करोड़ प्रशमन शुल्क की वसूली की गयी जिसमें देहरादून जनपद में सर्वाधिक 49220 चालान व उसके बाद हरिद्वार जनपद में 44836 चालान हुये हैं जबकि हरिद्वार जनपद में सर्वाधिक बन्द वाहन हुये हैं व प्रशमन शुल्क भी रू0 7.79 करोड़ वसूल किया गया।

 

You Might Also Like

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 1, 2026 January 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ
Next Article कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?