By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/15 at 6:08 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देवप्रयाग में सड़क दुर्घटना: गहरी खाई में गिरी वैगनआर कार, तीन घायल; एसडीआरएफ ने दो मृतकों के शव राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुँचाए

दिनांक: 15 अक्टूबर 2026

आज 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार संख्या HR-68 C 1242 ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप, देवप्रयाग से लगभग 04 किलोमीटर श्रीनगर की ओर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। वाहन में चालक सहित कुल पाँच व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए, जबकि चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तथा एसडीआरएफ श्रीनगर टीम निरीक्षक श्रीमती मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

एसडीआरएफ टीमों के घटनास्थल पर पहुँचने से पूर्व ही जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत एसडीआरएफ टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन में फँसे दोनों व्यक्तियों (एक पुरुष एवं एक महिला) के शव टीम द्वारा बाहर निकाले गए। घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियों एवं नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के माध्यम से नदी पार कर देवप्रयाग पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घायलों का विवरण:-

1. उत्तम सिंह, पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग, उम्र 33 वर्ष।

2. टीशा रावत, पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 18 वर्ष।

3. सुनीता देवी, पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 45 वर्ष।

मृतकों का विवरण:-

1. सत्येश्वरी देवी, पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली, उम्र 72 वर्ष।
2. अनिल, वाहन चालक।

एसडीआरएफ की दोनों टीमों द्वारा आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य संपन्न किया गया तथा मृतकों के शवों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

You Might Also Like

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

TAGGED: Accident, Dehradun news uttrakhand news, Devpryag
Aarti Verma October 15, 2026 October 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?