By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून : घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/09 at 7:01 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : 08 फरवरी 26,

देहरादून : घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति

मुकदमा पंजीकरण के 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल किया बरामद

घटना में प्रयुक्त वाहन को किया सीज़

थाना बसंतविहार:- 07-02-26 को वादिनी सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी जनकपुरी नयागांव मूल पता दरभंगा मुस्तफापुर बिहार द्वारा थाना बसंतविहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 6 फरवरी 26 की सांय वह शांतिकुंज वसंत विहार काम पर जा रही थी । इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी सवार दो लड़कों द्वारा उसका मोबाइल REAL ME NOTE नीले रंग का छीन कर भाग गए। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंतविहार पर तत्काल अंतर्गत धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात स्कूटी सवार अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुए संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई । प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के घटनाओं में प्रकाश में आए तथा जेल से छूट अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही वादिनी द्वारा बताए गए हुलिए को सीसीटीवी कैमरा में आए फुटेज से मिलान कर अभियुक्त गणों की तलाश की गई ।

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनाँक : 08-02-26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शास्त्रीनगर खाला जाने वाले रास्ते पर ट्रांसफार्मर के पास स्कूटी टीवीएस Antox संख्या Uk07 BQ 2212 चालक फैजल पुत्र हसनैन हाल निवासी प्रिंस चौक त्यागी रोड में को रोककर सख्ती से पूछताछ करने पर फैजल द्वारा बताया कि दिनांक 06-02-26 को वह उक्त स्कूटी से अपने दोस्त मनीष उर्फ काली निवासी अमृत विहार पटेल नगर के साथ बसंत विहार चकराता रोड में घूम रहे थे की वसंत विहार क्षेत्र से शाम के समय हम एक लड़की जो अकेले जा रही थी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। फैजल के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा उसका दोस्त मनीष उर्फ काली निवासी अमृत विहार पटेल नगर भी नशे का आदी है दोनों नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं लूटे गए मोबाइल के साथ धारा 309(4)/317(2) BNS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

फैजल पुत्र हसनैन निवासी प्रिंस चौक त्यागी रोड, कोतवाली, देहरादून

बरामदगी:-

1- घटना में छीना गया मोबाइल फ़ोन
2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी टीवीएस Antox संख्या Uk07 BQ 2212

पुलिस टीम :-

1- उ0निरी0 दुर्गेश कोठियाल
2- उ0निरी0 मुकेश नेगी
3- उ0नि0दीपक धारीवाल
4- अ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी
5- Hc जितेंद्र कुमार
6- का० हेमंती नंदन
7- का० अनुज
8- का० मनोज
9- का० ललित
10- का० आशीष sog

You Might Also Like

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

TAGGED: Basant vihar, Crime, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 9, 2026 February 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लोक संस्कृति और साहित्य की छटा में डूबा देहरादून, कवि सम्मेलन और लोकगीतों ने बढ़ाई महोत्सव की शोभा
Next Article जनमन की सुरक्षा सर्वोपरि; सड़क खोद छोड़ी तो विधिक एक्शन तय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?